Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

एआर रहमान के 'कम्युनल' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-आप जैसा घृणित व्यक्ति नहीं देखा

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 14:34 IST

संगीतकार एआर रहमान फिल्मी सिनेमा को कम्युनल कहकर बुरे फंस चुके हैं। उन्हें अपने बयान की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एआर रहमान को पूर्वाग्रही और बुरा इंसान बताया है। अभिनेत्री ने एक घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें संगीतकार ने अभिनेत्री की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। 

एआर रहमान को लेकर बढ़ते विवाद पर अब कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "डियर, एआर रहमान, फिल्म उद्योग में मुझे भगवा पार्टी का समर्थन करने के कारण बहुत भेदभाव और पक्षपात का सामना करना पड़ता है, फिर भी मैं ये कहना चाहूंगी कि मैंने आपसे अधिक पूर्वाग्रही और हेटफुल व्यक्ति नहीं देखा।"

उन्होंने लिखा, "मैं आपको अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की कहानी सुनाना चाहती थी, लेकिन कहानी सुनाने की बात तो दूर, आपने मुझसे मिलने से भी इनकार कर दिया। मुझे बताया गया कि आप प्रचार फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते। विडंबना यह है कि 'इमरजेंसी' को सभी आलोचकों ने उत्कृष्ट कृति बताया, यहां तक कि विपक्षी दल के नेताओं ने भी फिल्म की सराहना करते हुए मुझे प्रशंसा पत्र भेजे, लेकिन आप अपनी नफरत से अंधे हो गए हैं। 

मुझे आपके लिए खेद है।" कंगना रनौत पहली व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी हो। सिंगर शान ने भी सिंगर एआर रहमान के बयान को गलत बताते हुए कहा कि ये किसी की व्यक्तिगत राय हो सकती है, लेकिन सिनेमा में मुझे भी कुछ समय काम नहीं मिला था, लेकिन मैंने इसे पर्सनली नहीं लिया, क्योंकि काम मिलना या न मिलना हमारे हाथ में नहीं है। 

काम कब मिलना है और कितना मिलना है, ये हमारी पहुंच से दूर है। हम बस अच्छा काम कर सकते हैं। एआर रहमान ने अपने हालिया इंटरव्यू में हिंदी सिनेमा में काम न मिलने की परेशानी पर बात की थी। संगीतकार का कहना था कि आठ साल उन्हें काम मिलने में परेशानी हुई और उसकी वजह हिंदी सिनेमा में कम्युनिज्म था।

 

Tags: Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD