Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

नामधारी संप्रदाय की बहादुरी और त्याग को हमेशा याद रखा जाएगा : हरदीप सिंह मुंडियां

कहा, नामधारी संप्रदाय की हर संभव सेवा के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मालेरकोटला , 17 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 14:07 IST

नामधारी संप्रदाय द्वारा देश की आज़ादी, धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियां भारतीय इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेंगी। ये विचार पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मालेरकोटला स्थित नामधारी शहीदी स्मारक में 66 नामधारी शहीद सिंहों की याद में आयोजित राज्य स्तरीय शहीदी समागम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

श्री सतगुरु उदय सिंह जी की रहनुमाई में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नामधारी संप्रदाय सादगी, सच्चाई, विनम्रता और त्याग की जीवंत मिसाल है। उन्होंने कहा कि श्री सतगुरु राम सिंह जी द्वारा दिखाए गए अहिंसा, असहयोग और ना-फुरमानी के मार्ग ने देश की आज़ादी की लड़ाई को नई दिशा दी। इतिहास गवाह है कि अंग्रेज़ हुकूमत के खिलाफ लोगों में जागरूकता की चिंगारी मालेरकोटला की इस पवित्र धरती से ही उठी थी।

उन्होंने कहा कि 66 नामधारी शहीद सिंहों की कुर्बानी सिर्फ एक धार्मिक संप्रदाय की नहीं, बल्कि पूरे देश की आज़ादी की लड़ाई की नींव है। आज की पीढ़ी के लिए ये बलिदान प्रेरणा स्रोत हैं कि हम सच्चाई, ईमानदारी और देश सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ें।उन्होंने कहा कि नामधारी संप्रदाय द्वारा पंजाब सरकार को जो भी सेवा सौंपी जाएगी, उसे सिर झुकाकर पूरा किया जाएगा। 

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने संगत से अपील की कि वे गुरुओं और नामधारी संप्रदाय द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए अपनी ज़िंदगी को उच्च आदर्शों से जोड़ें और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।समागम को अमरगढ़ हलके के विधायक प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा और नामधारी सुरिंदर सिंह ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर विधायक डॉ. जमील उर रहमान, विधायक समराला जगतार सिंह दियालपुर, डिप्टी कमिश्नर विराज एस. तिड़के, ज़िला पुलिस प्रमुख गगन अजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवरीत कौर सेखों, एस.पी. सतपाल शर्मा, एस.डी.एम. गुरमीत कुमार बांसल तथा बड़ी संख्या में गणमान्य और लोग उपस्थित थे। समूह संगत द्वारा 66 नामधारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD