Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब सरकार द्वारा 16 जनवरी को मोहाली से राज्य स्तरीय अभियान ‘साडे बुज़ुर्ग, साडा मान’ की शुरुआत: डॉ. बलजीत कौर

‘साडे बुज़ुर्ग, साडा मान’ अभियान वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य, कानूनी और कल्याण सेवाओं से जोड़ेगा: डॉ. बलजीत कौर

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 18:12 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार 16 जनवरी, 2026 को जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) से ‘साडे  बुज़ुर्ग, साडा मान’ राज्य स्तरीय अभियान की औपचारिक शुरुआत करने जा रही है, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करना है। जनहित में अग्रिम जानकारी देते हुए पंजाब सरकार ने कहा कि इस पहल का लक्ष्य प्रदेश भर के बुज़ुर्ग नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अभियान का विवरण साझा करते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि ‘साडे  बुज़ुर्ग, साडा मान’ अभियान का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं, कानूनी जागरूकता और सरकारी कल्याण योजनाओं से जोड़ना है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने बताया कि यह अभियान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिकों की राज्य कार्य योजना के तहत लागू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बुज़ुर्गों की समग्र भलाई और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पंजाब भर में जिला-स्तरीय शिविर लगाए जाएंगे।

इस योजना के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि इन शिविरों के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, ऑर्थोपेडिक देखभाल, ईएनटी सेवाएं, नेत्र जांच के साथ-साथ होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए नामांकन, सीनियर सिटीजन कार्ड और एएलआईएमसीओ (आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) कार्ड जारी करेगा तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना से संबंधित सहायता और जानकारी प्रदान करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 सहित अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में बुज़ुर्ग नागरिकों को जागरूक करेगा, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग और युवा मामलों के विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने, अंतर-पीढ़ी संबंधों और सामाजिक सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए योग सत्र और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।

वरिष्ठ नागरिकों की विशेष आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इन शिविरों के दौरान आवश्यक सहायक उपकरण जैसे निकट दृष्टि के लिए चश्मे, श्रवण यंत्र, चलने में सहायक साधन, सर्वाइकल कॉलर, बेल्ट और व्हीलचेयर मौके पर ही वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सुविधाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हमारे बुज़ुर्ग नागरिकों को यह एहसास कराना है कि वे केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि हमारे समाज की सबसे कीमती धरोहर और मार्गदर्शक हैं।

पिछले वर्षों में किए गए समान प्रयासों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि बीते समय में हजारों वरिष्ठ नागरिकों ने इन शिविरों से प्रत्यक्ष रूप से लाभ उठाया है, जो इस पहल के प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि बुज़ुर्ग नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 भी कार्यशील है।

वर्तमान में गंभीर सर्दियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह अभियान 16 जनवरी को शुरू होगा और अन्य जिलों में स्वास्थ्य शिविरों का अगला चरण 26 जनवरी के बाद योजनाबद्ध तरीके से आरंभ किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारजनों से अपील करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे 16 जनवरी से शुरू होने वाले जिला-स्तरीय शिविरों में बड़ी संख्या में भाग लें और पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य, कानूनी और कल्याण सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD