Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर पीयूष गोयल ने ब्रसेल्स में मारोस सेफकोविक से की बातचीत

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 14:08 IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को ब्रसेल्स में भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर ईयू ट्रेड एंड इकोनॉमिक सेफ्टी कमिश्नर मारोस सेफकोविक से बातचीत की। गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा,"इस बातचीत के दौरान, हमने प्रस्तावित समझौते के प्रमुख क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया।

हमने नियमों पर आधारित व्यापारिक ढांचे और एक आधुनिक आर्थिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जो भारतीय उद्योगों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में एकीकृत करते हुए किसानों और लघु एवं मध्यम उद्यमों के हितों की रक्षा करती है।" भारत सरकार यूरोपीय यूनियन के साथ ऐसा व्यापारिक समझौता करना चाहती है, जो दोनों क्षेत्रों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी हो। 

एफटीए के तहत भारत की कोशिश है कि अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स जैसे टेक्सटाइल, चमड़ा, कपड़ा, रत्न और आभूषण और हस्तशिल्प के उत्पादों को यूरोपीय बाजारों का जीरो ड्यूटी पर पहुंच मिले, जिससे भारत में बड़े स्तर पर रोजगार बढ़ाने में मदद मिले। पीयूष गोयल का ब्रुसेल्स दौरा भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच बढ़ते राजनयिक और तकनीकी संबंधों को दिखाता है।

इस बातचीत का प्राथमिक उद्देश्य वार्ता टीमों को रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना, लंबित मुद्दों का समाधान करना और एक संतुलित एवं महत्वाकांक्षी समझौते को शीघ्रता से अंतिम रूप देना है। मंत्रिस्तरीय बैठक ब्रुसेल्स में एक सप्ताह तक चले गहन विचार-विमर्श के बाद हुई है, जो इस सप्ताह की शुरुआत में भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और यूरोपीय आयोग की व्यापार महानिदेशक सबाइन वेयंड के बीच हुई उच्च स्तरीय चर्चा के दौरान रखी गई नींव पर आधारित है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ये वार्ता भारत-यूरोपीय संघ के आर्थिक संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ पर हो रही है। नौ वर्षों से अधिक के अंतराल के बाद जून 2022 में इन वार्ताओं को महत्वाकांक्षी रूप से पुनः शुरू किया गया था, जो आर्थिक एकीकरण को गहरा करने की पारस्परिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। दोबारा शुरू होने के बाद से दोनों पक्षों ने गहन वार्ताओं के 14 दौर और मंत्रिस्तरीय स्तर पर कई उच्च स्तरीय वार्ताएं की हैं, जिनमें ताजा वार्ता दिसंबर 2025 में हुई थी।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD