Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

वसई-विरार चुनाव से पहले फडणवीस का हितेंद्र ठाकुर पर बड़ा हमला, अवैध निर्माण को लेकर माफिया पर साधा निशाना

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नालासोपारा , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 13:28 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वसई-विरार महानगरपालिका को लेकर हितेंद्र ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता किसी एक के हाथ में नहीं होनी चाहिए, इसका सबसे बड़ा उदाहरण वसई-विरार महानगरपालिका है।वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को नालासोपारा स्थित सेंट्रल पार्क मैदान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विजयी संकल्प सभा आयोजित की गई।

इस दौरान उन्होंने वसई-विरार महानगरपालिका को लेकर हितेंद्र ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारियों ने इस महानगरपालिका का उपयोग एटीएम की तरह किया, भ्रष्टाचार के माध्यम से अपनी जेबें भरीं और इसी कारण वसई-विरार शहर का विकास रुक गया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वर्षों से भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और आम लोगों को धमकाने की घटनाएं देखने को मिलीं। 

एक ओर जानबूझकर अवैध निर्माण किए जाते थे और दूसरी ओर लोगों को धमकाकर चुनाव जीते जाते थे। कभी मुंबई की ओर तेजी से बढ़ने वाला शहर माना जाने वाला वसई-विरार समय के साथ दहशत के माहौल के लिए पहचाना जाने लगा।उन्होंने कहा कि हत्या, मारपीट और लूटपाट जैसे अपराध बढ़े। रेत माफिया, टैंकर माफिया और केरोसिन माफिया के कारण आम नागरिकों का जीवन कठिन हो गया। 

वर्ष 2014 के बाद राज्य में व्यापक विकास हुआ, लेकिन वसई-विरार में हमें प्रवेश ही नहीं करने दिया गया। यहां बैठे सत्ताधारी नहीं चाहते थे कि विकास जनता तक पहुंचे, इसलिए उन्होंने विकास कार्यों में लगातार बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “आप पहले ही एक बाधा दूर कर चुके हैं। पहले सांसद चुने, फिर आपने विधायक भी चुनकर दिए हैं। 

अब 15 तारीख को दूसरी बाधा भी दूर कर दीजिए। फिर देखिए, हम वसई-विरार का सुपरफास्ट विकास करके दिखाएंगे।”मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कुछ बिल्डर और सत्ताधारी नेताओं ने मिलकर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। कभी प्रशासन से आदेश आता है, तो कभी सर्वोच्च न्यायालय से और फिर इन निर्माणों पर कार्रवाई की तलवार लटक जाती है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि नई क्लस्टर योजना लाई जाएगी, किसी का घर नहीं तोड़ा जाएगा। अवैध निर्माणों को नियमित करने के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी और इन अवैध निर्माणों को अधिकृत इमारतों में बदला जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार महानगरपालिका चुनाव के समय लोगों को डराया जाता है। घर तोड़ने और पानी बंद करने की धमकियां दी जाती हैं, लेकिन जनता को याद रखना चाहिए कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे घर देने वालों में से हैं, घर लेने वालों में से नहीं। 

यह ‘देना बैंक’ है, ‘लेना बैंक’ नहीं। घरों को सुरक्षित रखते हुए वसई-विरार और नालासोपारा का अधिकृत विकास किया जाएगा। नालासोपारा की सभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर के बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें मीरा रोड से विरार तक 23 किलोमीटर लंबी मेट्रो-13, रेलवे मार्ग और स्टेशनों पर नई सुविधाएं, अलकापुरी (नालासोपारा) में नया रेलवे स्टेशन, स्वचालित दरवाजों वाले वातानुकूलित लोकल ट्रेन डिब्बे, उत्तर विरार सागरी सेतु, विरार-अलीबाग कॉरिडोर, बुलेट ट्रेन परियोजना, रोजगार के नए अवसर, समूह पुनर्विकास योजना, सीवेज (सांडपाणी) परियोजना, बाढ़ नियंत्रण के लिए विशेष उपाय, हरित पट्टों का संरक्षण, कोलीवाड़ों का सर्वेक्षण और जलापूर्ति योजना शामिल हैं।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD