Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

जिला में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में स्वास्थ्य विभाग सजग एवं सतर्क : गौरव गौतम

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कैंप में सरकारी डिस्पेंसरी का किया शुभारंभ

Gaurav Gautam, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पलवल , 04 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 15:09 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में बेहतरीन और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना, चिरायु हरियाणा योजना और सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण से गरीब एवं मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ मिला है। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों तक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। आधुनिक उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टर, निःशुल्क दवाइयां और जांच सेवाओं से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है।श्री गौरव गौतम आज जिला पलवल में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) कैम्प परिसर में सरकारी डिस्पेंसरी का शुभारंभ करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

खेल राज्य मंत्री ने डिस्पेंसरी में उपलब्ध करवाई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित ओपीडी, प्राथमिक उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और टीकाकरण जैसी सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डिस्पेंसरी में योग्य चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को समय पर उचित उपचार मिल सके।श्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम नागरिक तक सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। 

इस डिस्पेंसरी के शुरू होने से क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा और उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह डिस्पेंसरी स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और भविष्य में यहां और भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD