Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हिमा दास : फुटबॉल छोड़ दौड़ में बनाया करियर, ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Sports News, Running, Runner, Hima Das
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 12:00 IST

'मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।' ये पंक्तियां धावक हिमा दास पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। कभी पैरों में जूते न होने की वजह से दौड़ने में कठिनाई का सामना करने वाली हिमा का नाम आज देश के सबसे बेहतरीन धावकों में लिया जाता है। हिमा दास का जन्म 9 जनवरी 2000 को नगांव में हुआ था। 

हिमा का बतौर धावक सफर स्कूल के दिनों से शुरू हुआ। वह स्कूल में नॉर्थ-ईस्ट के लोगों की तरह फुटबॉल की शौकीन थीं। एक किसान की बेटी होने के नाते, उनके लिए जिंदगी में सुविधाओं की कमी थी। हिमा ने इंटरस्कूल कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और अपने फुटबॉल क्लब को रिप्रेजेंट करते हुए मैच खेले, ताकि कुछ पैसे जमा हो सकें।

उस समय एक सदस्य को हर मैच के लिए लगभग 400-500 रुपये मिलते थे। खेल के प्रति अपने पैशन की वजह से उन्होंने फुटबॉल में अपना करियर बनाने का पक्का इरादा कर लिया था, लेकिन जिंदगी की अपनी योजना थी। वह जवाहर नवोदय विद्यालय, ढिंग की विद्यार्थी थीं। शिक्षक निप्पॉन दास ने उन्हें दौड़ पर ध्यान देने को कहा। 

हिमा दास ने गुरु की बात मानी और जुट गईं। उनके पिता ने बहुत दिलचस्पी दिखाई। इंटरस्कूल और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हिमा दास ने दौड़ पुराने जूतों में शुरू की, जो रनिंग शूज नहीं थे। 13 साल की उम्र में हिमा दास ने 100 मीटर स्प्रिंट में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। 

हिमा दास ने एशियन गेम्स 2018 में 2 गोल्ड और एक रजत पदक भी जीते। वह 2018 एशियाई खेलों में 50.79 सेकंड के समय के साथ 400 मीटर में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड रखती हैं। 25 सितंबर, 2018 को उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह असम पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त हैं। सितंबर 2023 में, हिमा दास को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने 12 महीने के अंदर तीन टेस्ट मिस करने के बाद कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया था। अब वह किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए योग्य हैं। 

 

Tags: Sports News , Running , Runner , Hima Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD