Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने का अमन अरोड़ा का संकल्प; तरनतारन में सरपंच की कायराना हत्या की कड़ी निंदा

परिवार से मिलकर दुख साझा किया और पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का भरोसा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 13:31 IST

तरनतारन जिले के गांव वल्टोहा संधूआं के सरपंच जरमल सिंह की हत्या की घिनौनी वारदात की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने समाज-विरोधी तत्वों को सख्त चेतावनी दी कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले चाहे वह गोली चलाने वाले गुंडे हों या उनके पीछे खड़े उनके आक़ा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

श्री अमन अरोड़ा ने सरपंच जरमल सिंह जिनकी रविवार को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी—के परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया। इस अवसर पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने संकल्प दोहराया कि इस घिनौने अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जरमल सिंह एक निस्वार्थ, नेकदिल इंसान थे, जिन्होंने कभी भी किसी जरूरतमंद चाहे वह उनके गांव का हो या क्षेत्र का को खाली हाथ नहीं लौटाया। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने हमसे एक हीरा इंसान छीन लिया है। 

आज के समय में जरमल सिंह जैसे लोग मिलना मुश्किल हैं। साफ-सुथरी छवि और लोगों के दिलों में बसने वाला व्यक्ति ही तीन बार सरपंच बन सकता है। ऐसी नेक आत्मा का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। इस घटना के बाद अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार पहले ही पंजाब पुलिस को स्पष्ट और कड़े निर्देश दे चुकी है। 

उन्होंने कहा कि जिसने भी कानून-व्यवस्था भंग करते हुए इस अपराध को अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सक्रिय और प्रभावी ढंग से काम कर रही है और आरोपी जल्द ही कानून के कटघरे में होंगे। राज्य में गैंगस्टरवाद के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10–15 वर्षों में तत्कालीन सरकारों के कुशासन और गैंगस्टरों को मिली राजनीतिक शह ने ये हालात पैदा किए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टरवाद नाम का यह कोढ़ दशकों तक पाला-पोसा गया और फैलाया गया। उस दौर की राजनीतिक संरक्षण ने इस खतरनाक प्रवृत्ति को इतने बड़े पैमाने पर बढ़ने दिया। श्री अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार या पार्टी में कोई भी व्यक्ति गैंगस्टरों, नशा तस्करों या अपराधियों की सरपरस्ती नहीं करता।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे तत्वों के लिए राजनीतिक संरक्षण की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। पंजाब सरकार राज्य को अपराध-मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मान सरकार गैंगस्टरवाद और गुंडागर्दी की इस बीमारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए वचनबद्ध है और इस मिशन में पूरी तरह जुटी हुई है। 

राज्य में अपराधियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों या यहां तक कि विदेशों में बैठे अपराधी, जिनके इशारों पर यहां आपराधिक गतिविधियां होती हैं, भी एक बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने विदेशों में सक्रिय ऐसे भगोड़ों के प्रत्यर्पण में केंद्र सरकार से और अधिक सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि जब गुजरात की जेल में बैठा बिश्नोई जैसा गैंगस्टर या विदेशों में बैठे अपराधी भारत में वारदातें करवाते हैं, तब केंद्र सरकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। 

इन अपराधियों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को तोड़ने के लिए केंद्र के पूर्ण और निर्बाध सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरपंच पर हमला नहीं, बल्कि राज्य की शांति और सौहार्द पर हमला है। राज्य सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक इस अपराध और हिंसा के इस विशाल नेटवर्क में शामिल हर व्यक्ति को न्याय के कटघरे में खड़ा नहीं किया जाता ।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD