Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डीप टेक स्टार्टअप्स को सरकार की बड़ी राहत, डीएसआईआर मान्यता प्राप्त करने के लिए की छूट की घोषणा

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Minister of Earth Sciences
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 15:50 IST

केंद्र सरकार ने डीप टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब ऐसे स्टार्टअप्स को सरकारी मान्यता पाने के लिए तीन साल तक काम करना जरूरी नहीं होगा। यह छूट वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) के औद्योगिक अनुसंधान और विकास प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत दी गई है। 

रविवार को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य भारत के स्टार्टअप क्षेत्र को तेजी से आगे बढ़ाना है। इस कदम से नए और शुरुआती स्तर पर काम कर रहे नवाचार करने वाले युवाओं और उद्यमियों को जल्दी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने पहले ही एक लाख करोड़ रुपए का अनुसंधान, विकास और नवाचार (आरडीआई) कोष बनाया है, जिससे देश में नई तकनीक को लेकर उत्साह बढ़ा है। यह कोष उन स्टार्टअप्स के लिए है, जो तकनीकी के क्षेत्र में एक निश्चित स्तर तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो नवाचारकर्ता और स्टार्टअप अभी शुरुआती दौर में हैं, उनके लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड जैसी संस्थाओं में पहले से कई योजनाएं मौजूद हैं। 

तीन साल की शर्त हटाना डीप टेक स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है, जिससे वे जल्दी आगे बढ़ सकेंगे। मंत्री ने बताया कि पहले वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद की ओर से स्टार्टअप्स को आर्थिक सहायता दी जाती थी, लेकिन इसके लिए कम से कम तीन साल तक काम करना जरूरी था। कई मामलों में यह सहायता एक करोड़ रुपए तक की होती थी।

अब सरकार ने तीन साल की यह शर्त हटा दी है। मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य नए डीप टेक स्टार्टअप्स को जल्दी मजबूत बनाना है, भले ही वे अभी पूरी तरह स्थापित न हुए हों। साथ ही, तकनीक की गुणवत्ता की जांच पहले की तरह जारी रहेगी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत अब सिर्फ आत्मनिर्भर बनने तक सीमित नहीं है, बल्कि अब दूसरे देश भी भारत की तकनीकी क्षमताओं पर निर्भर होने लगे हैं।

सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने कहा कि आज के समय में तकनीकी आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित एक लाख करोड़ रुपए के अनुसंधान कोष का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रयोगशालाओं में बनी तकनीकों को बाजार तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि नई तकनीकों की सही जांच के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी तत्परता मूल्यांकन ढांचा (एनटीआरएएफ) तैयार किया गया है। इसके अलावा, मंथन और उत्थान जैसे मंचों के जरिए छोटे शहरों और संस्थानों को भी नवाचार में भाग लेने का मौका मिल रहा है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Minister of Earth Sciences

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD