Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा

 

पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ तक, कियारा आडवाणी के लिए शानदार रहा साल 2025

Kiara Advani, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 18:13 IST

नए साल के आगमन में कम ही समय बचा है और हर कोई साल 2025 की यादों को याद कर नए साल के बेहतरीन होने की कामना कर रहा है। ये साल कियारा आडवाणी के लिए भी खास रहा है क्योंकि साल 2025 में उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक सब कुछ शानदार रहा। अभिनेत्री ने भी साल 2025 की यादों को ताजा किया है। 

साल की शुरुआत ही अभिनेत्री की दो शानदार फिल्मों से हुई, जहां उन्होंने तमिल और हिंदी ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से मंत्रमुग्ध कर दिया। साल की शुरुआत में ही उनकी तेलुगु-भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गेम चेंजर' रिलीज हुई, जिसमें वे दक्षिण अभिनेता राम चरण के साथ नजर आई। फिल्म ने हिंदी और तमिल बेल्ट में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ओवरऑल कमाई के मामले में फिल्म पिछड़ गई।

हालांकि फिल्म अभिनेत्री के लिए शानदार रही, क्योंकि आलोचकों तक ने उनके किरदार की तारीफ की। अभिनेत्री की दूसरी फिल्म रही 'वॉर-2', जहां उनके बोल्ड अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म में अभिनेत्री ने दो बड़े हीरो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ काम किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। इसके अलावा, कियारा ने फैशन इवेंट मेट गाला में डेब्यू किया था, जहां उनके क्यूट बेबी बंप के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर बेहद पसंद की गई थी।

कियारा ने सिर्फ प्रोफेशनल लेवल पर ही नाम नहीं कमाया, बल्कि पर्सनल लेवल पर भी उनका प्रमोशन हो गया। अभिनेत्री ने इसी साल 15 जुलाई को बेटी सरायाह मल्होत्रा को जन्म दिया। बेटी के आगमन से उनकी पूरी दुनिया बदल गई। अब साल के आखिर में वे फिर साउथ के सुपरस्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' कर रही हैं, जिसमें वे नादिया का किरदार निभा रही हैं। 

उनके किरदार का पहला पोस्टर रिलीज के साथ ही सुर्खियां बटोर रहा है। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। कियारा ने साल 2026 को भी 2025 की तरह ही खास और यादगार बनाने की कामना जताई है। साल के आखिरी दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक शब्दों में बीते साल को याद करते हुए लिखा कि यह उनके लिए ऐसा साल रहा, जिसने उनके दिल को पहले से कहीं ज्यादा बड़ा कर दिया। 

यह साल नए अनुभवों का रहा, सीखने और खुद को बेहतर बनाने, निरंतर विकास और ढेरों आशीर्वादों से भरा रहा। साथ ही कियारा ने नए साल का खुले दिल से स्वागत करते हुए लिखा, "हेलो 2026, मेरा दिल तुम्हारा स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

 

Tags: Kiara Advani , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD