Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

सी. पी. राधाकृष्णन ने तिरुवनंतपुरम स्थित मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

युवा विकसित भारत @2047 के भविष्य को आकार दे रहे हैं : सी. पी. राधाकृष्णन

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Pinarayi Vijayan, Chief Minister of Kerala, Communist Party of India Marxist, CPI M,Thiruvananthapuram, Kerala, Shashi Tharoor, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Rajendra Vishwanath Arlekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 30 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 16:37 IST

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज तिरुवनंतपुरम स्थित मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह समारोह शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में संस्थान के 75 वर्षों के योगदान का प्रतीक है। सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि मार इवानियोस कॉलेज जैसे संस्थान शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति का उदाहरण हैं, जो न केवल ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि समाज को अज्ञानता और असमानता से भी मुक्त करती है।

उन्होंने कहा कि शैक्षिक और आध्यात्मिक संस्थान, जब संवैधानिक मूल्‍यों के साथ संरेखित होते हैं, तब वे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत इतिहास के एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहां विश्व नेतृत्व और नवाचार के लिए भारत की ओर देख रहा है। 

उन्होंने युवाओं से न केवल अपने संवैधानिक अधिकारों, बल्कि अपने मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करने का आग्रह किया, जिनमें विविधता का सम्मान, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता शामिल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा प्रतिपादित 'विकसित भारत @ 2047' के राष्ट्रीय विजन का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि युवा भविष्य की प्रतीक्षा नहीं कर रहे हैं, बल्कि सक्रिय रूप से उसे आकार दे रहे हैं। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक विकसित भारत का निर्माण केवल सत्ता के गलियारों में ही नहीं, बल्कि कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेतों, कारखानों, स्टार्टअप्स और गांवों में युवा भारतीयों की ऊर्जा और आकांक्षाओं से होगा। आत्मनिर्भर भारत के विजन को प्राप्त करने में शिक्षा की भूमिका पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रटने की पद्धति से दूर हटकर बहु-विषयक शिक्षा, आलोचनात्मक चिंतन, नवाचार और रचनात्मकता की दिशा में एक परिवर्तनकारी बदलाव को चिन्हित करती है।

भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल और नवाचार इको-सिस्‍टम का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि शैक्षिक परिसरों को नवाचार और उद्यमिता के केंद्र के रूप में विकसित होना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे केवल रोजगार की तलाश ही न करें, बल्कि रोजगार सृजित करने और सामाजिक चुनौतियों के स्वदेशी समाधान विकसित करने की भी अकांक्षा रखें।

युवाओं से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉकचेन और नेचुरल लैंग्‍वेज प्रोसेसिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने का आह्वान करते हुए उपराष्ट्रपति ने नैतिकता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक हित के प्रति सजगतापूर्वक प्रौद्योगिकी के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। भारत के शैक्षिक और साक्षरता परिदृश्य में केरल की अनुकरणीय भूमिका को उजागर करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य की उपलब्धियां यहां के लोगों और शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध संस्थानों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाती हैं।

इस अवसर पर केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनराई विजयन, केरल के स्थानीय स्वशासन मंत्री श्री एम. बी. राजेश, सांसद डॉ. शशि थरूर, तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर श्री वी. वी. राजेश, त्रिवेंद्रम के मेजर आर्कबिशप-कैथोलिकोस और मार इवानियोस कॉलेज के पेट्रन् बेसेलियोस कार्डिनल क्लेमिस और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Pinarayi Vijayan , Chief Minister of Kerala , Communist Party of India Marxist , CPI M , Thiruvananthapuram , Kerala , Shashi Tharoor , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Rajendra Vishwanath Arlekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD