Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

मैक्सिको में पटरी से उतरी ट्रेन, 13 की मौत और 98 घायल

Hadsa, Hadsa World, Accident, Train Accident, Mexico
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैक्सिको सिटी , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 15:34 IST

दक्षिणी मैक्सिको में निजांडा के पास एक पुल पर 241 यात्रियों और नौ क्रू मेंबर को ले जा रही पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। नौसेना सचिवालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि रविवार को हुई इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 98 अन्य घायल हो गए। यह हादसा इंटरओशनिक ट्रेन के साथ हुआ। ओक्साका के निजांडा शहर के पास एक मोड़ पर ट्रेन के कोच पटरी से उतर गए। 

ट्रेन में दो लोकोमोटिव और चार पैसेंजर डिब्बे थे। यह ट्रेन पैसिफिक पोर्ट सलीना क्रूज को गल्फ कोस्ट पर कोट्जाकोलकोस से जोड़ती है। हादसे में घायल हुए 98 यात्रियों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। ज्यादातर यात्रियों को मैक्सिकन सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट (आईएमएसएस) के मैटियास रोमेरो और सलीना क्रूज के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 

वहीं दूसरे घायल यात्रियों का इलाज जुचिटान और इक्स्टेपेक के आईएमएसएस-वेलबीइंग अस्पतालों में किया गया। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम पार्डो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “नेवी सेक्रेटेरिएट ने मुझे बताया है कि इंटरओशनिक ट्रेन हादसे में बदकिस्मती से 13 लोगों की मौत हो गई और 98 घायल हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने नेवी सेक्रेटरी और सेक्रेटेरिएट ऑफ द इंटीरियर के मानवाधिकार के उपसचिव को मौके पर जाकर खुद परिवारों से मिलने के निर्देश दिए हैं। मैं ओक्साका के गवर्नर और उनकी टीम के समर्थन की सराहना करती हूं। हम अपडेट देते रहेंगे।” घटना के बाद रेस्क्यू टीम पटरी से उतरी ट्रेन से यात्रियों को उतरने में मदद करते दिखे। 

इसके अलावा, स्थानीय और संघीय अधिकारी राहत और मेडिकल मदद में सहयोग कर रहे थे। गवर्नर सालोमोन जारा क्रूज ने दुर्घटना पर गहरा अफसोस जताया और भरोसा दिलाया कि राज्य के अधिकारी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए संघीय टीमों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। मैक्सिको के अटॉर्नी जनरल ने ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

इंटरओशनिक रेल लिंक को क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने, यात्री और माल ढुलाई को बढ़ावा देने और तेहुआंटेपेक के इस्तमुस में एक स्ट्रेटेजिक ट्रेड कॉरिडोर बनाने के लिए डिजाइन किया गया था। इसका उद्घाटन दो साल पहले पूर्व राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने किया था। हादसे के बाद अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान देने के साथ घायलों को तुरंत मेडिकल सेवा मुहैया कराई जा रही है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa World , Accident , Train Accident , Mexico

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD