Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

 

सिंहावलोकन 2025 : इस वर्ष शानदार रहा भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन

Sports News
Sports News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 16:34 IST

भारतीय पैरा एथलीट्स ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री और खेलो इंडिया पैरा गेम्स जैसे इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है। यह पैरा एथलेटिक्स में भारत की बढ़ती ताकत और एथलीट्स के असाधारण जज्बे को दर्शाता है। 

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नई दिल्ली में इस साल आयोजित चैंपियनशिप में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 22 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल थे। भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर रहा। यह भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि थी। इससे पहले भारत ने 2024 में 17 मेडल अपने नाम किए थे। इस चैंपियनशिप में 104 देशों के 2,200 एथलीटों ने भाग लिया था। इनमें 74 एथलीटों का भारतीय दल शामिल था।

खेलो इंडिया पैरा गेम्स: केआईपीजी का दूसरा संस्करण इस वर्ष 20-27 मार्च के बीच नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें करीब 1300 पैरा-एथलीट्स ने हिस्सा लिया। खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हरियाणा 104 मेडल (34 गोल्ड, 39 सिल्वर, 31 ब्रॉन्ज) के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि 74 मेडल (28 गोल्ड, 19 सिल्वर, 27 ब्रॉन्ज) के साथ तमिलनाडु ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश रहा, जिसने 64 मेडल हासिल किए। इनमें 23 गोल्ड, 21 सिल्वर, और 20 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री: नई दिल्ली में आयोजित इन गेम्स में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 134 मेडल अपने नाम किए। इनमें 45 गोल्ड, 40 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। भारतीय एथलीट्स ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ11, महिलाओं के डिस्कस थ्रो एफ56-एफ57, और पुरुषों के हाई जंप टी47 जैसी स्पर्धाओं में सभी तीन पदक अपने नाम किए। इस प्रदर्शन ने भारत की पैरा-गेम्स में बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित करते हुए भविष्य के आयोजनों के लिए एक मजबूत नींव रखी है, जिनमें 2036 पैरालंपिक गेम्स भी शामिल हैं।

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD