Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ट्रैम्पोलिन : सर्कस से प्रेरित एक खेल, जिसने ओलंपिक में जिमनास्ट को दिलाए मेडल

Sports News, Trampoline
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 11:01 IST

'ट्रैम्पोलिन' एक ऐसा जिम्नास्टिक खेल है, जिसमें खिलाड़ी फ्लेक्सिबल नेट पर उछलते हुए हवा में कलाबाजियां और संतुलन वाले करतब करते हैं। ऊंचाई, तकनीक, नियंत्रण और सुरक्षित लैंडिंग के महत्व वाले इस खेल ने ओलंपिक में भी अपनी पहचान बनाई है। आधुनिक ट्रैम्पोलिन का इजाद जॉर्ज निसेन और लैरी ग्रिसवॉल्ड ने साल 1934 में किया था, जो सर्कस के कलाकारों के सुरक्षा जाल से प्रेरित थे। 

उन्होंने जब सर्कस के कलाकारों को इन जालियों पर फ्लिप और दूसरे एक्रोबेटिक स्टंट करते देखा, तो इसके आधुनिक स्वरूप को तैयार करने पर विचार किया। दोनों ने स्क्रैप मेटल और कैनवास से पहला नमूना बनाया, जिसे 'ट्रैम्पोलिन' नाम दिया गया।जॉर्ज निसेन और लैरी ग्रिसवॉल्ड ने जिस ट्रैम्पोलिन को बनाया, सबसे पहले उसका इस्तेमाल अंतरिक्ष यात्री और टंबलर्स ने किया।

फ्रांसीसी पायलट्स ने वेस्टिबुलर सिस्टम को ट्रेन करने के लिए ट्रैम्पोलिन का इस्तेमाल करना शुरू किया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद, ट्रैम्पोलिन अमेरिका तक पहुंचा। अमेरिकियों ने एस्ट्रोनॉट्स को ट्रेन करने के लिए इसका इस्तेमाल किया।40 के दशक में इसने एक खेल के रूप में अपनी पहचान बनाई। 1948 में पहली अमेरिका नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। 

साल 1957 में यूरोप में इसका हेडक्वार्टर बना। साल 1958 में इंग्लैंड ने पहली नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया। पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप 1964 में हुई। इसी साल अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ की स्थापना हुई। 2000 सिडनी ओलंपिक में पहली बार इस खेल को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक में शामिल किया गया, जिसमें पुरुषों के साथ महिला एथलीट्स ने भी हिस्सा लिया।

ट्रैम्पोलिन में जिमनास्ट 'फॉरवर्ड' और 'बैकवर्ड' फ्लिप करते हैं। इसमें 'ट्रिफस' और 'मिलर' को भी जोड़ा जा सकता है। ट्रिफस में एक हाफ ट्विस्ट के साथ ट्रिपल फ्रंट समरसॉल्ट होता है, जबकि मिलर में तीन ट्विस्ट के साथ डबल बैक फ्लिप शामिल होता है। ओलंपिक में इस खेल में स्कोर के लिए 4 मुख्य श्रेणियां होती हैं। इसमें एग्जीक्यूशन, डिफिकल्टी, हॉरिजॉन्टल डिस्प्लेसमेंट और टाइम टू फ्लाइट शामिल हैं।

ओलंपिक में ट्रैम्पोलिन का आकार 5.05 मीटर लंबा और 2.91 मीटर चौड़ा होता है। इसकी ऊंचाई करीब 1.155 मीटर होती है। ट्रैम्पोलिन का बेड सिंथेटिक से निर्मित होता है, जिसमें इतनी लचक होती है कि एथलीट्स 8 मीटर तक हवा में उछल सकते हैं। फ्रेम के चारों ओर सुरक्षा मैट लगे होते हैं। इसके साथ ही फर्श पर भी 2 मीटर चौड़े सुरक्षा मैट होते हैं। 

पूरे हॉल की ऊंचाई 8-10 मीटर होती है।भारत ट्रैम्पोलिन जिम्नास्टिक में फिलहाल शुरुआती दौर में है। बेहतरीन ट्रेनिंग और कोचिंग से भविष्य में भारतीय जिमनास्ट इस खेल में पदक अपने नाम कर सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर की जरूरत होगी।

 

Tags: Sports News , Trampoline

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD