Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप : तिलोत्तमा सेन ने विमेंस 50 मीटर राइफल 3पी में साधा 'गोल्ड' पर निशाना

Sports News, Shooting, Shooter, National Shooting Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 10:59 IST

68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में तिलोत्तमा सेन ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। तिलोत्तमा ने शनिवार को भोपाल में एमपी स्टेट शूटिंग एकेडमी में 466.9 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए खिताब जीता। कर्नाटक की शूटर ने अपनी क्वालिफिकेशन फॉर्म को फाइनल में भी जारी रखा, जबकि केरल की विदार्सा के. विनोद ने 462.9 अंकों के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 

रेलवे की आयोनिका पॉल ने 451.8 अंकों के साथ ब्रॉन्ज पर निशाना साधा। जूनियर विमेंस 50 मीटर राइफल 3पी इवेंट में, आर्मी की ऋतुपर्णा सतीश देशमुख ने 458.6 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहने वालीं ऋतुपर्णा ने फाइनल में अपने प्रदर्शन को चरम पर पहुंचाया। इस बीच हरियाणा की निश्चल ने ऋतुपर्णा को कड़ी चुनौती दी लेकिन सिर्फ 0.5 अंकों से पीछे रहकर 458.1 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता। 

कर्नाटक की अनुष्का एच ठोकर ने 447.6 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सीनियर विमेंस 50 मीटर राइफल 3पी टीम इवेंट में, राजस्थान ने मानिनी कौशिक, स्वीटी चौधरी और मोनिका जाखड़ की बदौलत कुल 1751 अंकों के साथ गोल्ड जीता। मध्य प्रदेश एक अंक पीछे रहा। आशी चौकसे, श्रीवल्ली श्रीवास्तव और नूपुर कुमरावत ने एमपी को 1750 अंकों के साथ सिल्वर जिताया। 

वहीं, हरियाणा ने भी कुल 1750 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया, जिसका प्रतिनिधित्व स्वाति, आकृति दहिया और निश्चल ने किया। जूनियर महिलाओं की टीम स्टैंडिंग में कर्नाटक ने शीर्ष स्थान हासिल करते हुए 1749 अंकों के साथ गोल्ड जीता, जिसका नेतृत्व तिलोत्तमा सेन, अनुष्का एच. ठोकुर और वंशिका लाहोरिया ने किया। 

मध्य प्रदेश ने 1737 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जिसमें श्रीवल्ली श्रीवास्तव, अर्चना दामाहे और प्रथा राठौड़ का योगदान रहा। वहीं, प्राची शशिकांत गायकवाड़, वेदांती नरेश भट्ट और सानिया सुदेश सपले ने महाराष्ट्र को 1729 अंकों के साथ ब्रॉन्ज जिताया।

 

Tags: Sports News , Shooting , Shooter , National Shooting Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD