Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

एक्शन, रोमांस और हिट फिल्में, सलमान खान के सिंपल मूव्स ने हर बार मचाया धमाल

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 12:06 IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कोई 'दबंग' कहता है, तो कोई 'भाईजान' के नाम से बुलाता है, तो कोई 'सुल्तान' कहकर पुकारता है। उनके अंदर की खासियत यह है कि वे मामूली से मामूली किरदार को भी अपने अंदाज और मुस्कान से खास बना देते हैं। उनके डायलॉग सिंपल होते हैं, और डांस सरल होता है, लेकिन फिर भी वायरल हो जाते हैं। 

उनकी एक्टिंग इतनी दमदार है कि वे हर किरदार में जान डाल देते हैं। 'हम आपके हैं कौन' में उनका मासूम और प्यारा अंदाज, 'दबंग' में चुलबुल पांडे का हंसमुख एक्शन, और 'सुल्तान' में पहलवान की मेहनत और जज्बा, ये तीन फिल्में उनके करियर की मिसाल हैं। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर में हुआ। उनके पिता सलीम खान मशहूर स्क्रिप्ट राइटर हैं। 

फिल्मों और सितारों के बीच पले-बढ़े सलमान ने 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन पहचान उन्हें 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' से मिली। इस फिल्म ने सलमान को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। उसके बाद उनकी फिल्मों की झड़ी लगी, जो हर बार दर्शकों के दिलों को जीतती रही। सलमान ने अपने करियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए। 

'बजरंगी भाईजान' में उन्होंने मासूम बच्ची की मदद करने वाला किरदार निभाया और लोगों का दिल जीता। 'टाइगर जिंदा है' में उन्होंने देशभक्ति और एक्शन का पूरा जादू दिखाया। 'किक' में एडवेंचर और मस्ती का तड़का लगाया। इसके अलावा, 'तेरे नाम', 'वीर', 'हम साथ साथ हैं', 'जय हो', 'वांटेड', 'प्रेम रतन धन पायो', और 'भारत' जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदारों के जरिए एक्टिंग का लोहा मनवाया।

सलमान सिर्फ एक्टिंग में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स भी शुरू की है। इस प्रोडक्शन के तहत उन्होंने 'वांटेड', 'भारत', और 'सुल्तान' जैसी हिट फिल्में प्रोड्यूस कीं। उनकी कंपनी ने कई नई प्रतिभाओं को बॉलीवुड में आने का मौका दिया। इसके अलावा, सलमान टीवी होस्टिंग में भी सफल रहे हैं।

उन्होंने 'बिग बॉस' के कई सीजन होस्ट किए, जहां उनका अंदाज, फैंस से बातचीत, मजाक और ह्यूमर लोगों को बेहद पसंद आते हैं। सलमान का होस्टिंग स्टाइल भी उसी तरह लोकप्रिय हुआ, जैसे उनकी फिल्मों के डायलॉग। सलमान खान ने मेहनत के दम पर कई अवार्ड्स भी हासिल किए। उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, आईफा अवॉर्ड्स, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत तमाम अवॉर्ड्स जीते। वह सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक ब्रांड, एक हीरो और एक सुपरस्टार हैं।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD