Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा

 

सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल ने बाँधा समां, कुल्लू व लाहौल नाटी ने दर्शकों का जीता दिल

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कांगड़ा वैली कार्निवाल की तीसरी संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, DC Kangra
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 10:38 IST

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तीसरे दिन आयोजित सूफ़ी एवं ग्लैमर ईवनिंग (महिला सशक्तिकरण) कार्यक्रम ने सांस्कृतिक रंगों और सुरों की अविस्मरणीय छटा बिखेर दी। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल की भावपूर्ण और रूह को छू लेने वाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

श्रोता उनकी सूफ़ी गायकी पर आनंदित दिखे और पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर भी देते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल कांगड़ा जिले की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा वैली कार्निवाल को औपचारिक रूप से उत्सव का दर्जा प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि अब यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 24 से 31 दिसंबर तक नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि जिले की लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को निरंतर मंच मिलता रहे। 

उन्होंने विश्वास जताया कि इस निर्णय से कांगड़ा जिला सांस्कृतिक पर्यटन के मानचित्र पर एक सशक्त पहचान स्थापित करेगा तथा स्थानीय कलाकारों, युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर प्रस्तुत कुल्लू नाटी और लाहौल नाटी ने दर्शकों का विशेष रूप से मन मोह लिया। 

पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों, लोकधुनों और ऊर्जावान नृत्य शैली ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। दर्शकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पारंपरिक नृत्यों की खुलकर सराहना की। इसके अलावा तन्मय चतुर्वेदी के गीतों और अन्य कलाकारों के पंजाबी गिद्दा, एनजेडसीसी और हरियाणवी नृत्य को भी दर्शकों ने खूब सराहा।

महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित फैशन परेड कार्यक्रम का एक और प्रमुख आकर्षण रही, जिसमें महिलाओं की सशक्त भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि हिमाचल की लोक-संस्कृति आज भी जीवंत है और नई पीढ़ी इसे गर्व के साथ आगे बढ़ा रही है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली टीम की सदस्यों भावना और चम्पा को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति (एससी) आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, धर्मशाला से पूर्व में कॉंग्रेस के प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD