Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

इम्तियाज अनीस : ओलंपिक में स्पर्धा समाप्त करने वाले एकमात्र घुड़सवार

Sports News, Horse Riding
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:19 IST

घुड़सवारी की कला भारत में बहुत प्राचीन है। हमारे इतिहास में ऐसी सैकड़ों कहानियां हैं जिनमें योद्धाओं ने अपनी घुड़सवारी की कला से अपने पक्ष को युद्ध में जीत दिलाई है। समय के साथ घुड़सवारी एक बड़े खेल का रूप ले चुकी है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिष्ठा पा चुकी है। भारतीय घुड़सवारी में इम्तियाज अनीस का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। 

उन्होंने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है। इम्तियाज अनीस का जन्म 25 दिसंबर 1970 को हुआ था। उनके परिवार में लोग घुड़सवारी करते थे। इसलिए इम्तियाज को बचपन से ही इससे लगाव था और जैसे-जैसे वे बड़े हुए, ये लगाव बढ़ता चला गया और एक साधारण पृष्ठभूमि का होने के बावजूद इस खेल में उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की। 

वे घोड़ों के साथ अपना ज्यादातर वक्त बिताते थे। इम्तियाज ने चार साल की उम्र में घोड़े की सवारी शुरू की और छह साल की उम्र में अपनी पहली प्रतियोगिता जीती। 1998 में बैंकॉक एशियाई खेलों में उन्होंने टीम ड्रेसेज में कांस्य पदक जीता। यह उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव था। इसके बाद 2000 सिडनी ओलंपिक में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। 

इवेंटिंग स्पर्धा (ड्रेसेज, क्रॉस-कंट्री और शो जंपिंग) में वे 23वें स्थान पर रहे। यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि वे दूसरे भारतीय घुड़सवार थे जिन्होंने ओलंपिक में भाग लिया और स्पर्धा खत्म करने वाले एकमात्र हैं। ओलंपिक के बाद इम्तियाज ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में घुड़सवारी में उच्च प्रशिक्षण लिया और प्रतियोगिताएं खेलीं। 

वे ईक्वेस्ट्रियन ऑस्ट्रेलिया के लेवल 2 कोच और कोच प्रशिक्षक हैं। इम्तियाज अनीस ने गुजरात के नरगोल में सीहॉर्स ईक्वेस्ट्रियन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया है। इस केंद्र पर घुड़सवारी से जुड़ी सभी विधाएं सिखाई जाती हैं। इस केंद्र पर वे युवा घुड़सवारों को प्रशिक्षित करते हैं और इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाते हैं। इम्तियाज अनीस ने बतौर घुड़सवार अपनी यात्रा को अपनी आत्मकथा 'राइडिंग फ्री: माय ओलंपिक जर्नी' में समेटा है। यह किताब उन्होंने 2021 में लिखी थी। 

 

Tags: Sports News , Horse Riding

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD