Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

रविवार को 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' की वर्षगांठ, अब तक 21 लाख से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 22, 2025, 14:41 IST

पूरा देश रविवार को 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' की वर्षगांठ मनाएगा। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भारत सरकार की ओर से शुरू किए गए संडे ऑन साइकिल अभियान में अब तक 53 एडिशन हो चुके हैं, जिसमें 1,69,356 स्थानों पर 21,34,780 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। पूर्व संध्या पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इस अभियान से जुड़ी झलकियों को दिखाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज' के आह्वान के बाद, साइकिलिंग एक लोकप्रिय फिटनेस एक्टिविटी बन गई है, जो स्वास्थ्य को स्थिरता के साथ जोड़ती है। फिट इंडिया साइकिल ड्राइव की सफलता के बाद फिट इंडिया ने खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में 17 दिसंबर 2024 को 'संडे ऑन साइकिल' को एक साप्ताहिक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में लॉन्च किया था।

पहला इवेंट नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से कर्तव्य पथ तक हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया। तब से लेकर अब तक इसका आयोजन 1,69,356 स्थानों पर हुआ है। स्थानीय अधिकारी, स्कूल, कॉलेज, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और फिटनेस ग्रुप साप्ताहिक साइकिलिंग रैलियां आयोजित करते हैं जो फिटनेस को बढ़ावा देती हैं। 

इस आंदोलन के जरिए लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि से जोड़ने के साथ पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी और कम कार्बन फुटप्रिंट के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके साथ 'संडे ऑन साइकिल' लोगों को एक-दूसरे से भी जोड़ता है। साइकिलिंग सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज में से एक है, जो स्टैमिना को बढ़ाने के साथ तनाव कम करने में भी मदद करती है। 

इससे दिल की सेहत सुधरती है और मेंटल हेल्थ को बढ़ावा मिलता है। लॉन्च के बाद से 'संडे ऑन साइकिल' प्रत्येक रविवार को देश भर में विभिन्न स्थानों पर मनाया जाता है, जिसमें सभी उम्र के लोग हिस्सा लेते हैं।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD