Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

हार्दिक पांड्या ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 15:56 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को मैच और सीरीज में जीत दिलायी। मैच में बल्ले के साथ ही गेंद से अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हार्दिक पांड्या ने युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

हार्दिक पांड्या अहमदाबाद में बल्लेबाजी करने के लिए उतरने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर टूट पड़े। हार्दिक सिर्फ बाउंड्री में ही बातें कर रहे थे। हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया। भारत की तरफ से टी20 में यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। पांड्या ने 25 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। 

उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 के विशाल स्कोर तक पहुंच सकी। हार्दिक ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 1 विकेट झटके। अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह चौथा मौका था जब हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाने के साथ ही 1 या उससे अधिक विकेट लिए। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। 

युवराज ने टी20 में तीन बार फिफ्टी लगाने के साथ ही 1 या उससे अधिक विकेट लिए थे। विराट कोहली और शिवम दुबे भी 2-2 बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।  हार्दिक पांड्या को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हार्दिक ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक लगाया। सीरीज के पहले मैच में भी हार्दिक ने 28 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाने के साथ ही 1 विकेट लिए थे। 

पांचवें टी20 की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के 73, हार्दिक पांड्या के 63, सैमसन के 37, और अभिषेक शर्मा के 34 रन की बदौलत 8 विकेट पर 231 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बना सकी और मैच 30 रन से हार गई। क्विंटन डि कॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD