Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे लियोनेल मेसी, जय शाह ने दिए खास गिफ्ट

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Sports News, Football, Lionel Messi, Jay Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 15:08 IST

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी 'जोओएटी इंडिया टूर' के आखिरी चरण में अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे, जहां आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने उन्हें भारत और यूएसए के बीच मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले की टिकट भेंट की। मेसी के साथ दिग्गज फुटबॉलर रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज भी मौजूद थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं। 

इस दौरान मेसी को एक फ्रेम किया हुआ क्रिकेट बैट और टीम इंडिया की जर्सी भी गिफ्ट की गई। पूर्व भारतीय गोलकीपर अदिति चौहान ने तीनों मेहमानों को एक साइन की हुई टी-शर्ट गिफ्ट की। अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद भीड़ का शुक्रिया अदा करते हुए मेसी ने कहा, "इतने दिनों में भारत में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए आपका शुक्रिया। 

यह हमारे लिए एक अनूठा अनुभव था। हालांकि, यह बहुत ज्यादा और बहुत कम समय के लिए था, लेकिन यह इतना प्यार पाकर अच्छा लगा, जिसके बारे में मुझे पहले से पता था, लेकिन इसे खुद महसूस करना अविश्वसनीय था।" उन्होंने कहा, "इन दिनों आपने हमारे लिए जो कुछ भी किया वह हैरान करने वाला था, एकदम पागलपन। 

इसलिए आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। हम किसी दिन जरूर वापस आएंगे। शायद कोई मैच खेलने के लिए या किसी और मौके पर, लेकिन हम फिर से जरूर आएंगे। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।" अपने चहेते मेसी को देखने अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे फैंस बेहद उत्सुक नजर आए। एक महिला फैन ने आईएएनएस से कहा, "मैं अपनी उत्सुकता को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। 

मैं जोधपुर से इस इवेंट के लिए दिल्ली पहुंची थी। मैं मेसी की एक झलक पाने के लिए यहां आई हूं।" एक अन्य फैन ने कहा, "जब मेसी पिछली बार यहां आए थे, तब मैं बहुत छोटा था, लेकिन अब आखिरकार मुझे उन्हें देखने का मौका मिला। मैं बहुत उत्साहित हूं।" उल्लेखनीय है कि मेसी के भारत दौरे की शुरुआत खराब रही थी, क्योंकि ऑर्गनाइजर साल्ट लेक स्टेडियम की भीड़ को संभाल नहीं कर पाए थे। 

इसके बाद मेसी तेलंगाना की राजधानी पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ मुलाकात की। अर्जेंटीना का यह स्टार फुटबॉलर उप्पल स्टेडियम पहुंचा, जहां उन्होंने वीआईपी बॉक्स के अंदर से दो क्लबों के बीच मुकाबले का लुत्फ उठाया। इसके बाद मेसी रविवार को मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Sports News , Football , Lionel Messi , Jay Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD