Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रह्लाद जोशी का राहुल गांधी पर तंज, 'जीत पर खुद का क्रेडिट, हार पर ईवीएम-ईसी को ठहराते हैं दोषी'

Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 18:30 IST

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान मंगलवार को पक्ष और विपक्ष के बीच चुनाव सुधारों पर तीखी बहस देखने को मिली। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और प्रह्लाद जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। 

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने कहा, "मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं, जब कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत दर्ज की और भाजपा हारी, तब राहुल गांधी का बयान क्या था? और जब वे झारखंड में जीते तो उन्होंने क्या कहा? जब वे तेलंगाना में जीते तो उन्होंने क्या कहा? जब वे हारते हैं, तो वे ईवीएम, चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं, या दावा करते हैं कि आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) सब कुछ कंट्रोल कर रहा है।"

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "जब वे जीतते हैं, तो सब कुछ बिल्कुल ठीक होता है। वे अपने पार्टी सहयोगियों और समर्थकों से कहना चाहते हैं कि जब वे जीतते हैं, तो यह राहुल गांधी की वजह से होता है, लेकिन जब वे हारते हैं, तो यह सिस्टम की गलती होती है।" राहुल गांधी के विदेश दौरे पर केंद्रीय मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा, "उन्हें जाने दीजिए। 

जब ​​भी संसद का सेशन होता है, वह ज्यादातर विदेश में ही रहते हैं। बाद में, वह दावा करते हैं कि उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता, लेकिन सच तो यह है कि वह यहां होते ही नहीं हैं। वह एक पार्ट-टाइम, गैर-गंभीर राजनीतिक नेता हैं।" केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "इसमें किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। 

सभी संवैधानिक प्रावधानों को वैसे ही लागू किया जाता है, जैसे उन्हें होना चाहिए, पूरी पारदर्शिता के साथ। ऐसा नहीं है कि संस्थानों को मनमाने ढंग से बनाया या खत्म किया जाता है, या मनमर्जी से उनका मैनेजमेंट किया जाता है। यहां सब कुछ संवैधानिक प्रावधानों और पारदर्शिता के अनुसार होता है।" 

उन्होंने कहा, "यह एक ओपन सिस्टम है; ऐसा कांग्रेस शासन के दौरान शायद ही कभी देखा गया था। पहली बार, हर डिटेल लोगों तक सही तरीके से पहुंचाई जा रही है, पहले से जानकारी दी जा रही है।"

 

Tags: Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD