Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

 

जूनियर विमेंस वर्ल्ड कप : पूर्णिमा यादव ने दागे दो गोल, भारत ने आयरलैंड को 4-0 से रौंदा

Sports News, Hockey, Hockey Player, Junior Womens World Cup, Junior Womens World Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैंटियागो (चिली) , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 12:53 IST

भारत ने जूनियर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में शुक्रवार को अपने आखिरी पूल सी मैच में आयरलैंड के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पूर्णिमा यादव ने दो गोल दागे। सैंटियागो के एस्टाडियो नेशनल के सेंट्रो डेपोर्टिवो डे हॉकी सेस्पेड में खेले गए इस मुकाबले में भारत की शुरुआत शानदार रही। भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार अटैकिंग का इरादा दिखाया। 

टीम ने मैच के शुरुआती 12 सेकंड में ही एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। हालांकि, गोल नहीं हो सका। इसके बाद भारत ने दबाव बनाना जारी रखा। 10वें मिनट में टीम इंडिया को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन एक बार फिर टीम इसे भुनाने से चूक गई। मुकाबले के 12वें मिनट में आखिरकार भारत ने अपना खाता खोला। 

साक्षी राणा ने सर्कल के अंदर कनिका सिवाच को एक परफेक्ट पास दिया, जिन्होंने बड़ी कुशलता से आयरिश गोलकीपर को चकमा देकर गोल दागा। इसके बाद भारत ने 17वें और 23वें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर जीते, लेकिन आयरलैंड की गोलकीपर लूसी मैकगोल्ड्रिक ने गोल को बचा लिए। मुकाबले के 24वें मिनट में आयरलैंड ने गोल करने की पहली कोशिश की, लेकिन भारतीय गोलकीपर ने विपक्षी टीम को रोक दिया।

दूसरे क्वार्टर के आखिर में, भारत ने 28वें मिनट में अपना पांचवां पेनाल्टी कॉर्नर जीता, लेकिन इस मौके का फायदा नहीं मिला। इसी के साथ पहला हाफ 1-0 से खत्म हुआ। तीसरे क्वार्टर में भारत ने बॉल को ज्यादा देर तक अपने पास रखा और आयरिश डिफेंस पर दबाव बनाया। 42वें मिनट में, भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला। 

इस बार साक्षी शुक्ला ने गोल के सामने पूर्णिमा यादव को एक शानदार पास दिया, जिन्होंने बॉल को नेट में डालकर इंडिया की बढ़त दोगुनी कर दी। इसके बाद साक्षी राणा (57 मिनट) ने बाएं किनारे से जबरदस्त थ्री-डी स्किल दिखाई और डिफेंडर्स को छकाते हुए गोल दागा। इसके बाद पूर्णिमा यादव (58 मिनट) ने मैच में अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 4-0 से आगे कर दिया।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , Junior Womens World Cup , Junior Womens World Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD