Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

एचआईवी एड्स को हराने के लिए जन-जन में जागरूकता फैलाना जरूरी - आरती सिंह राव

नागरिकों के साथ-साथ विशेषकर गर्भवती महिलाएं जरूर करवाएं एचआईवी की जांच

Arti Singh Rao, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 01 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 11:41 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक सशक्त और संवेदनशील स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया गया है, जिसकी गुणवत्ता से एचआईवी संक्रमित का हर संभव इलाज किया जा रहा है। हम सबको मिलकर भारत को एड्स मुक्त बनाया है, इसमें आमजन की सहभागिता बहुत जरूरी है। 

एचआईवी एड्स एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी को हराने के लिए जन-जन को जागरूक करना आवश्यक है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव सोमवार को कैथल में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं।

इससे पहले मंत्री आरती सिंह राव ने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में 104 आईसीटीसी केंद्र, जिनमें फरीदाबाद की मोबाइल आईसीटीसी भी शामिल हैं। हरियाणा में 24 एआरटी केंद्र हैं, जिनमें 13 नए केंद्र मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किए गए हैं। 

इसके अलावा 5 एफआईएआरटी केंद्र और 4 लिंक एआरटी केंद्र भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे टेस्ट एचआईवी पीड़ितों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 

दिसंबर, 2021 से हरियाणा सरकार द्वारा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 2250 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसके तहत 54 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं तथा इस वर्ष 27 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को सरकारी ब्लड बैंक द्वारा निःशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। 

भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा नामित एआरटी केंद्र में उपचार के लिए एड्स के मरीजों को द्वितीय श्रेणी में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है। हरियाणा राज्य में एचआईवी/एड्स संक्रमित व्यक्ति निशुल्क कानूनी सहायता का हकदार है। हरियाणा के प्रत्येक जिले में सरकार द्वारा नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आमजन की जागरूकता और समुदाय की भागीदारी ही हमारी सफलता की कुंजी है। हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा नियमित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा में एचआईवी एड्स के अंतर्गत एक्ट 2017 लागू किया गया है। 

हरियाणा राज्य के छह डिविजनल कमिश्नर को लोकपाल नियुक्त किया गया है, जिसमें एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों से जुड़े किसी भी उल्लंघन पर शिकायत दर्ज करने और समाधान पाने की निशुल्क व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1097 गुप्त रूप से जानकारी, मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान करने के लिए सदैव उपलब्ध है।

इस असवर पर विधायक श्री सतपाल जांबा ने कहा कि विश्व एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों का जागरूक करना है। जागरूकता के माध्यम से ही हम इस बीमारी को हरा सकते हैं। सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रदेश और देश को नशे से मुक्त करना है। हमें अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखना है, उनकी हर एक्टिविटी पर निगरानी रखनी है। बच्चों को अपना दोस्त बनाएं।

 

Tags: Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD