Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत पर दो कर्मचारी सस्पेंड किए जिनमें एक पुलिस कर्मी व एक बिजली कर्मी शामिल है : अनिल विज

मैं शिकायतों के आधार पर इंसाफ करता हूं, जिसने गलत कार्य किया उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी : मंत्री अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 15:54 IST

 हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज बैठक में 17 शिकायतें आई, जिनमें से छ: हल कर दी गई हैं और 11 अगली बैठक में रखी जाएंगी, जिनमें जानकारी मांगी गई है। 

शिकायतों के आधार पर आज दो कर्मियों को सस्पेंड किया गया है जिनमें एक पुलिस कर्मी शामिल है जबकि दूसरा बिजलीकर्मी है। उन्होंने कहा कि वह शिकायतों के आधार पर इंसाफ करते हैं और जिसने गलत कार्य किया है उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी। 31 पेड़ काटने के आरोप के मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है जोकि मौके पर जाकर देखेगी। यदि गड़बड़ी मिली तो वह उसपर भी एक्शन लेंगे।

गाड़ी नहीं मिलने के मामले में किसी का भी कोई दोष नहीं : अनिल विज

गत दिनों कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज को गाड़ी नहीं मिलने के प्रश्न पर मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है। प्रशासन का भी दोष नहीं है, उनका कुरुक्षेत्र जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। 

मुझे तो न्यौता भी नहीं था, वह अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी का स्वागत करने गए थे। रक्षा मंत्री ने हेलीकॉप्टर में बैठते ही मुझे भी कुरुक्षेत्र जाने का अनुरोध किया और वह रक्षामंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में चले गए और कुरुक्षेत्र में उनकी कार में बैठकर ब्रह्मसरोवर चले गए। आगे कार में कोई और बैठ गया, बस इतनी सी बात थी जिसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

जनता अब काम करने वाली पार्टी व काम करने वाले नेता को मानती है जो भाजपा व नरेंद्र मोदी है : मंत्री अनिल विज

एसआईआर मामले में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी बिहार चुनाव में देखा कि राहुल गांधी ने जितना जोर लगा सकते थे लगाया, मगर जनता ने इन्हें रिजेक्ट कर दिया, जनता अब काम करने वाली पार्टी व काम करने वाले नेता को मानती है और भाजपा व नरेंद्र मोदी है।

खिलाड़ियों की मृत्यु पर दुख, मामले में जांच होगी व दोषी पर कार्रवाई होगी : अनिल विज

प्रदेश में खिलाड़ियों की मौत के मामले में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दो खिलाड़ियों की जो मृत्यु हुई है उसका उन्हें दुख है जिसकी जांच होगी और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

एक समय पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य था आज वह सबसे ज्यादा कर्जे में दबा है : अनिल विज

हरियाणा में खिलाड़ियों की मौत के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के बयान पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भगवंत मान अपने प्रदेश की तो बात करते नहीं है कि उनके प्रदेश में क्या हो रहा है, उनके प्रदेश की क्या हालत है। एक समय में पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य था आज वह सबसे ज्यादा कर्जे में दबा है, भगवंत मान को यह तो नजर नहीं आता।

मैनें कभी भी कुछ भी बनने की चाहत नहीं रखी : अनिल विज

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि मैनें कभी भी कुछ भी बनने के लिए चाहत नहीं रखी। जब यह मंत्रालय बंटते हैं और मुख्यमंत्री व मंत्री बनाए जाते हैं, वह आज तक कभी दिल्ली नहीं गए क्योंकि मुझे नहीं मांगना है। उन्हें पार्टी उनकी काबलियत देखकर जो दायित्व देगी वह निर्वाह करेंगे। इसलिए उन्होंने कभी इस बात की चाहत नहीं रखी है।

 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD