Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : आरती सिंह राव

सिरसा जिला में कई मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 15:53 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने फिर दोहराया कि प्रदेश के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने प्रदेश को नशा मुक्त करने के अभियान में अधिकारियों को अवैध नशीली दवाएं बेचने वालों के विरुद्ध अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों की अनुपालना में "नशा-मुक्त भारत" अभियान के तहत हरियाणा के  "फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन" (FDA) द्वारा सिरसा जिला में कई मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे गए। इस दौरान नियमों की अवहेलना मिलने पर 20 मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हरियाणा के स्टेट ड्रग कंट्रोलर डॉ ललित गोयल ने बताया कि "फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन" के कमिश्नर श्री मनोज कुमार के निर्देशों के अनुसार सिरसा जिला में  अचानक छापेमारी करने के लिए सिरसा जोन  के सीनियर ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर की देखरेख में 6 ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर को जांच करने की जिम्मेवारी दी गई।

इसके बाद ,सिरसा के डिप्टी कमिश्नर श्री शांतनु शर्मा के मार्गदर्शन में और सिरसा  तथा डबवाली के पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी तथा गुप्त सूचना के आधार पर गांव सिंहपुरा, गंगा, अबूबशहर, चौटाला, सकता खेड़ा, मलिकपुरा, बूढ़ी मारी, दरबी, भावदीन के साथ-साथ सिरसा शहर में छापेमारी की गई। इस अभियान में 29 दुकानों की जांच की गई।

हालांकि इस जांच अभियान में कोई नशीली दवा तो बरामद नहीं हुई, लेकिन 20 मेडिकल स्टोरों में कुछ छोटे-मोटे नियम की उल्लंघना की गई थी। ड्रग्स कंट्रोल अधिकारियों द्वारा इनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है , इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

डॉ ललित गोयल ने बताया कि नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत हरियाणा के  "फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन"  द्वारा अवैध दवा विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी जाँच एवं छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

 

Tags: Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD