Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

गांवों में सचिवालय से लेकर सीवरेज तक सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण हों: मनोहर लाल

गांवों का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: कृष्ण लाल पंवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 19:17 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज जिला पानीपत के मडलौडा में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के आवास पर छह गांवों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में गांवों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जाना और आने वाले समय में इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जिला पानीपत के मडलौडा, नौल्था, बराना, आसन, बापौली और चिकलाना गांवों में ग्राम सचिवालय, पार्क एवं योगशाला, शिवधाम का विकास, फिरने की सड़कें व नाले, स्कूलों की स्थिति, स्ट्रीट लाइट, तालाब, सीवरेज सिस्टम और लाइब्रेरी जैसे महत्वपूर्ण कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं ग्रामीण उन्नति की रीढ़ हैं और इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने फोन पर चंडीगढ़ मुख्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी सीधी बातचीत की और निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण हों। श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि मडलौडा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के मार्गदर्शन में चल रही ये योजनाएँ ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देंगी। सभी विभाग समन्वय के साथ तेज़ी से काम कर रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर वादा धरातल पर दिखाई दे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Krishan Lal Panwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD