Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं को बताया देश के लिए 'प्रेरणा'

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 14:38 IST

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में उनकी हालिया जीत के लिए सम्मानित किया। भारत ने नेपाल को 7 विकेट से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अजेय रही। महिला खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, "इंडियन महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने देश को गर्व महसूस कराया है। 

उनकी जीत दिव्यांग खिलाड़ियों और देश का नाम रोशन करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। अपनी इच्छा-शक्ति और हिम्मत से, उन्होंने वो हासिल किया जो सोचा भी नहीं जा सकता था। मैं सभी खिलाड़ियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं आप सभी से भविष्य के टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आग्रह करता हूं। 

पूरा देश और सरकार आपके साथ है।" इस मौके पर भारतीय कप्तान दीपिका टीसी ने कहा, "मुझे इस बात पर बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि खेल मंत्री ने हमें सम्मानित करने के लिए अपने घर पर बुलाया। उनसे बातचीत करके बहुत अच्छा लगा। उनके शब्द न केवल हमें, बल्कि ब्लाइंड कम्युनिटी की अन्य महिलाओं को भी खेलों को करियर के रूप में अपनाने और अपनी कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से देश को गर्व महसूस कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।"

कुछ हफ्तों पहले ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, जिसके बाद महिला ब्लाइंड टीम ने भी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने इस विश्व कप में अपने अनुशासन और पक्के इरादे का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। भारत ने फाइनल मैच में नेपाल को निर्धारित 20 ओवरों में 114/5 के स्कोर पर रोका। 

इस मुकाबले में नेपाल की तरफ से सरिता घिमिरे ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि बिमला रानी ने 26 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारत ने 12.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। करुणा ने 27 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जबकि फुला सरेन ने नाबाद 44 रन बनाए। इनके अलावा, बसंती हांसदा ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD