Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

देवदर्शन योजना के तहत चमकाएंगे चुलकाना धाम: डॉ. अरविंद शर्मा

श्याम भक्तों द्वारा निकाली भव्य निशान यात्रा में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के साथ शामिल हुए कैबिनेट मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 16:35 IST

हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चुलकाना धाम को देवदर्शन योजना के तहत संवारकर विकसित करेगी। 

उन्होंने कहा कि भजन सम्राट कन्हैया मित्तल और श्याम भक्तों द्वारा पानीपत से चुलकाना धाम तक निकाली जा रही श्री श्याम भव्य निशान यात्रा न केवल सनातन धर्म को सुदृढ़ करेगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता की भावना को भी और प्रबल बनाएगी। रविवार को पानीपत के समालखा  में श्री नवयुवक खाटू श्याम मित्र मंडल के सौजन्य से तथा भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में आयोजित पानीपत–चुलकाना धाम श्री श्याम भव्य निशान यात्रा में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सहभागिता की। 

पदयात्रा के दौरान खाटू नरेश की जय, हारे के सहारे की जय, तीन बाणधारी की जय, शीश के दानी की जय के जयघोष गूंजते रहे। इसी उत्साहपूर्ण वातावरण में डॉ. अरविंद शर्मा ने श्याम भक्तों को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि बाबा श्याम के चरणों में चुलकाना धाम आने का उन्हें निरंतर सौभाग्य प्राप्त होता रहा है। 

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की गहरी आस्था से जुड़े इस धाम को देवदर्शन योजना के अंतर्गत विकसित करते हुए उत्कृष्ट सड़कें एवं सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे किसी भी भक्त को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की प्रेरणा से सभी मिलकर चुलकाना धाम को और भव्य स्वरूप देंगे।

भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की भव्य निशान यात्रा की सराहना करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि उनके विचार सनातन धर्म की मजबूती और जन-जन को राष्ट्रीय एकता के साथ जोड़ने वाले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पदयात्रा श्रद्धालुओं के साथ-साथ आमजन में भी जागरूकता बढ़ाएगी तथा उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगी। इस पदयात्रा में समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना भी सम्मिलित हुए।

 

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD