Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

चौथी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से हुई शुरू

कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी हुए शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साढौरा , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 16:33 IST

हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व के पावन अवसर पर यमुनानगर जिला के क़स्बा साढौरा से शुरू हुई चौथी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा को बीती सायं सरस्वती नगर स्थित जनता पब्लिक स्कूल से कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा व यात्रा संयोजक गुरबाज सिंह सिकंदरा, बीबी जसवीर कौर व चेयरमैन रूपेंद्र मल्ही के मार्गदर्शन में बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ गांव झीवर हेडी में रात्रि ठहराव के लिए रवाना किया।

यह नगर कीर्तन यात्रा जोडियो गुरुद्वारा साहिब से रात्रि विश्राम के बाद गांव ऊंचा चांदना, रपोली, सतगोली, टोपरा कला, हरनौल, रेतगढ़, हाफिजपुर, कुंजल कंबोयान, बैडी, खजुरी, बकाना, रादौरी चौक से होते हुए रादौर पहुंची, जहां वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया और सरोपे भेंट किए। कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में हरियाणा में चार पवित्र नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो हरियाणा के सभी जिलों से गुजरते हुए 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में सम्पन्न होंगी, जहां सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन होगा।

इसके अगले दिन, 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में महा समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया, जिसे समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस प्रेरणादायक इतिहास से सीख ले सकें। 

उन्होंने कहा कि गुरुओं के तप, त्याग और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को प्रदेशभर में भव्य रूप से मनाया जा रहा है।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD