Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नौवें पातशाह द्वारा बसायी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए तैयार: हरजोत सिंह बैंस

23 से 25 नवंबर तक चलने वाले समागमों के दौरान संगत के लिए पुख़्ता प्रबंध: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Tarunpreet Singh Sond, Malwinder Singh Kang, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 16:51 IST

शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब द्वारा बसायी गयी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। पंजाब सरकार गुरु साहिब की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने पर यह शहीदी समारोह पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है। 

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि 23 से 25 नवंबर तक होने वाले समागमों के दौरान आने वाली संगत के लिए सभी प्रबंध पूरी तरह पुख्ता हैं। संगत को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। दोनों मंत्रियों ने देश-विदेश की संगत को श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती पर नतमस्तक होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों के रक्षक, दया और त्याग की मूर्त तथा बलिदान के प्रतीक नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का महान जीवन और दर्शन पूरी मानवता के लिए प्रकाश पुंज है। हमें अपने परिवारों सहित श्री आनंदपुर साहिब की इस पवित्र धरती पर श्रद्धा भाव से नतमस्तक होकर इन आलौकिक समागमों का हिस्सा बनना चाहिए।

इस दौरान बैंस, सौंद और लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने तलवंडी साबो और फरीदकोट से आए नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 नवंबर, 2025 तक होने वाले समागमों का विवरण:

इन विशेष समागमों की शुरुआत 23 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ से होगी। यह समागम बाबा बुड्ढा दल छावनी के निकट स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगा, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी उपस्थित रहेंगे।सुबह 11 बजे व विरासत-ए-खालसा के हॉल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। 

दोपहर 12 बजे से बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3 बजे विरासत-ए-खालसा, भाई जैता जी मेमोरियल और पांच प्यारे पार्क का गाइडेड टूर होगा। शाम 5 बजे विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और 6 बजे मुख्य पंडाल में कथा एवं कीर्तन दरबार होगा।

24 नवंबर को सुबह 8 बजे शीश भेंट नगर कीर्तन कीरतपुर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक जायेगा। सुबह 10 बजे श्री आनंदपुर साहिब में हेरिटेज वॉक होगी। 11 बजे से 1 बजे तक बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में गुरु साहिब के जीवन व शिक्षाओं पर आधारित काव्य-पाठ, ढाडी और कविशरी दरबार सजाया जाएगा। 

दोपहर 1 बजे भाई जैता जी मेमोरियल में पंजाब विधान सभा का श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विशेष सत्र होगा। 2 बजे से चरण गंगा स्टेडियम में गत्तका और अन्य युद्ध-कौशल कार्यक्रम होंगे। शाम 5 बजे विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और 6 बजे मुख्य पंडाल में कथा एवं कीर्तन दरबार द्वारा संगतों को निहाल किया जाएगा।

25 नवंबर को सुबह 10 बजे बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग सम्पूर्ण होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री पंजाब भी संगत सहित उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे विरासत-ए-खालसा से राज्य स्तरीय रक्तदान और वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत होगी। 

दोपहर 12 बजे मुख्य पंडाल में सरबत दा भला एकत्रता कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियाँ भाग लेंगी। शाम 5 बजे ड्रोन शो के साथ तीन दिवसीय भव्य समागमों का समापन होगा। हालांकि यह ड्रोन शो 29 नवंबर तक जारी रहेगा।

संगतों के लिए पुख़्ता प्रबंध

राज्य सरकार ने इन समागमों में शामिल होने के लिए पवित्र नगरी में आने वाली लाखों संगतों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। पार्किंग जोनों से मुख्य स्थानों तक संगत के आवागमन के लिए शटल सेवा चलाई जाएगी। सभी पार्किंग स्थानों को सीसीटीवी निगरानी, रोशनी, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक मार्शल, साइन बोर्ड और मोबाइल टॉयलेट की सुविधाओं से लैस किया गया है।

संगत की सेवा के लिए 500 ई-रिक्शा, 150 मिनी बसें, 25 फोर्स अर्बेनिया वैनें, 15 कारें, 20 टाटा ऐस वाहन और बुजुर्ग व दिव्यांग संगत की सहायता के लिए 10 गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराए गए हैं। शटल सेवाएँ पार्किंग स्थानों और गुरुद्वारा श्री केसगढ़ साहिब, विरासत-ए-खालसा, मुख्य पंडाल, टेंट सिटीज़ और हेल्प डेस्क पॉइंटों के बीच आवागमन की सुविधा देंगी। इस पूरे सिस्टम की निगरानी मुख्य कंट्रोल सेंटर द्वारा की जाएगी।

इसी तरह संगत की भारी आमद को सुविधाजनक बनाने के लिये दो प्रमुख टेंट सिटीज़ स्थापित की गई हैं, जिनमें लगभग 10,000 संगत के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एम्बुलेंसों की तैनाती और 24 घंटे त्वरित चिकित्सा सेवाओं को सुनिश्चित किया गया है। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि संगत की सुरक्षा, आवागमन और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Tarunpreet Singh Sond , Malwinder Singh Kang , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD