Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करें विभागीय अधिकारी: प्रो चंद्र कुमार

धर्मशाला में उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 15:22 IST

कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि विभागीय अधिकारी विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें इसके साथ ही विकास कार्योंे की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें। शुक्रवार को डीसी आफिस के सभागार में उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे तथा पारदर्शी शासन व्यवस्था प्रदान करने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने उपमंडल स्तर पर शिकायत निवारण समितियां गठित की गई हैं तथा इन समितियों की उचित संचालन के लिए त्रैमासिक बैठकें आयोजित की जाएं ताकि लोगों तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, विकास कार्यों में तीव्रता आए और जन शिकायतों का त्वरित समाधान हो। 

उन्होंने धर्मशाला स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों की स्टेट्स रिपोर्ट भी प्रेषित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी में शतप्रतिशत घरों को सीवरेज से जोड़ने के लिए भी तत्परता के साथ कार्य करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि शहरों में सीवरेज व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए तथा इस कार्य को पूर्ण करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। 

कृषि मंत्री धर्मशाला तथा इसके आसपास कूहलों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए एसडीएम को पुरानी कूहलों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि लावारिश पशुओं के कारण किसानों को काफी नुक्सान झेलना पड़ रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार अब किसानों के पशुधन की निगरानी के लिए पोर्टल तैयार करने पर विचार कर रही है ताकि कोई भी किसान अपने पशुओं को लावारिश न छोड़ सके इसकी पोर्टल के माध्यम से निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पशु पालन के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि खेतों की सुरक्षा के लिए सरकार के माध्यम से भी सब्सिडी पर तारबंदी इत्यादि की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कूहलों के जीर्णोद्वार के भी निर्देश जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए। 

इसके साथ ही समिति के सभी गैर सरकारी सदस्यों को बैठक में भाग लेने का आग्रह भी किया गया ताकि समिति के माध्यम से जनसमस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। इससे पहले एसडीएम मोहित रत्न ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD