Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

नरेंद्र मोदी ने जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान एंथनी अल्बनीज़ से मुलाक़ात की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Anthony Albanese, Prime Minister of Australia, G20 Leaders Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहांसबर्ग , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 14:03 IST

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री महामहिम श्री एंथनी अल्बनीज़ ने आज जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने वर्ष 2020 में संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने के बाद, पिछले पाँच वर्षों के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी सहयोग में आई मज़बूती और विस्तार पर संतोष व्यक्त किया। 

प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने भारत में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर संवेदना और एकजुटता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ वैश्विक लड़ाई को और सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने राजनीतिक एवं रणनीतिक मुद्दों, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, महत्वपूर्ण खनिज, प्रौद्योगिकी, गतिशीलता, शिक्षा तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। 

दोनों प्रधानमंत्रियों ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि उच्च-स्तरीय संपर्कों की निरंतरता ने द्विपक्षीय संबंधों को ठोस गति प्रदान की है। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और भी ऊँचाइयों तक ले जाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Anthony Albanese , Prime Minister of Australia , G20 Leaders Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD