Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके

 

द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति निलयम, सिकंदराबाद में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया

यह महोत्सव 22 से 30 नवंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Haribhau Bagde, Pusapati Ashok Gajapathi Raju, Gajendra Singh Shekhawat, Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, Bharatiya Kala Mahotsav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिकंदराबाद , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 13:47 IST

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (21 नवंबर, 2025) को सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन राष्ट्रपति निलयम द्वारा संस्कृति मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। 

इस महोत्सव का मकसद गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की समृद्ध एवं विविध सांस्कृतिक विरासत को लोगों के सामने प्रस्तुत करना है। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय कला महोत्सव के पहले संस्करण में लोगों को पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया गया था। 

इस बार, हमें पश्चिमी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखने और समझने का मौका मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महोत्सव के दौरान, आगंतुक गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दमन और दीव, तथा दादरा और नगर हवेली के हस्तशिल्प, नृत्य, संगीत, साहित्य और व्यंजनों के ज़रिए भारत के पश्चिमी क्षेत्रों की लोक संस्कृति की झलक देख सकेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार लोगों, खासकर युवाओं को हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय कला महोत्सव जैसे आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को एक-दूसरे को समझने में मदद करते हैं और यह समझ हमारे नज़रिए को और व्यापक बनाती है। 

इसके अलावा, ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान बढ़ाते हैं और हमें इसे संरक्षित करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि बड़ी तादाद में लोग भारतीय कला महोत्सव में शामिल होंगे और इस उत्सव का आनंद लेंगे। उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में तेलंगाना के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े, गोवा के राज्यपाल श्री पुसापति अशोक गजपति राजू, तेलंगाना सरकार की पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास तथा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती डी. अनसूया सीथक्का और गुजरात सरकार के जनजातीय विकास, खादी, कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री श्री नरेश मगनभाई पटेल शामिल थे।

भारतीय कला महोत्सव 22 से 30 नवंबर, 2025 तक सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। इसके लिए प्रवेश निःशुल्क है। आगंतुक https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/plan-visit/rashtrapati-nilayam-hyderabad/p2/p2 लिंक पर क्लिक करके स्लॉट बुक कर सकते हैं। सीधे स्थल पर आने वाले आगंतुकों के लिए मौके पर ही बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Haribhau Bagde , Pusapati Ashok Gajapathi Raju , Gajendra Singh Shekhawat , Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , Bharatiya Kala Mahotsav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD