Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी ने झुककर किया शुक्रिया तो गमछा लहराकर भरा जोश

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 18:22 IST

नीतीश कुमार ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। 

इस दौरान पीएम मोदी का एक बार फिर देसी स्टाइल देखने को मिला। शपथ ग्रहण समारोह खत्म होते ही वह थोड़ी देर तक गमछा लहराते दिखे। उन्हें ऐसा करते देख समारोह में उपस्थित लोग भी जोश और उत्साह से भर उठे और पीएम मोदी को अपना समर्थन देते दिखे।

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में आए लोगों के सामने कई बार झुककर आभार और नमन किया। इससे पहले मंच पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बात करते दिखे और इस प्रचंड जीत से उत्साहित नजर आए। चुनावी प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को भाई बताया था। 

उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि दो भाई (नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार) मिलकर आपकी सेवा, समृद्धि और स्वाभिमान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी के बिहारी अंदाज में गमछा लहराने को लोगों ने काफी पसंद किया था।

चुनाव में बिहार के लोगों ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया और एनडीए को प्रचंड बहुमत देकर सत्ता सौंपी। इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश मंत्रिमंडल में इस बार तीन महिलाओं को भी स्थान दिया गया है। इस मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD