Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

हरियाणा के 15 लाख 81 हजार 908 किसानों के खाते में कुल 316.38 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई - श्याम सिंह राणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 16:32 IST

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज तमिलनाडू से पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने देशभर के 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये सीधे भेजे हैं। इनमें से हरियाणा के 15 लाख 81 हजार 908 किसानों के खाते में कुल 316 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि भेजी गई है।

श्री श्याम सिंह राणा ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लाइव कार्यक्रम को यमुनानगर के कृषि विज्ञान केन्द्र, दामला में किसानों के साथ देखा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यमुनानगर जिला के 58,547 किसानों के खाते में 11.71 करोड़ रुपए आए हैं। यह पीएम-किसान सम्मान निधि केवल एक वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हमारे देश के किसानों पर व्यक्त विष्वास का प्रतीक है। 

इस योजना के माध्यम से किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6000 रुपये मिलते हैं, जो प्रधानमंत्री जी की अन्नदाताओं के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि मैं कृषि मंत्री होने के नाते, इस सहयोग के लिए हरियाणा के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। 

इस योजना के कारण किसानों में एक नया आत्मविष्वास और ऊर्जा का संचार हुआ है, जो उन्हें अपनी मेहनत के फल के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक एक विकसित भारत का सपना देखा है, और इसके लिए चार प्रमुख स्तंभों की पहचान की है-किसान, गरीब, महिलाएं, और युवा। 

इन स्तंभों के माध्यम से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस दृष्टि में किसानों की समृद्धि और उनकी खुशहाली अनिवार्य है। 

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD