Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

विकास कार्यों को समय अवधि के तहत चरणबद्ध तरीके से पूरा करें अधिकारी : श्याम सिंह राणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 16:30 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में यमुनानगर में जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) की बैठक हुई। उन्होंने जिला में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यों को समय अवधि के तहत चरणबद्ध तरीके से पूरा करें। उनके साथ इस बैठक में यमुनानगर के विधायक भी घनश्याम दास अरोड़ा भी उपस्थित रहे।

श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित सभी कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण कर लें तथा निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की भी निरंतर जांच व चैकिंग करें। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी किसानों व आमजन के लिए आए बजट का पूरा इस्तेमाल करने के लिए इसका आंकलन कर लें  ताकि बजट लैप्स ना हो जाए।

उन्होंने रेडक्रॉस समिति को पंजीकृत किए गए पात्र दिव्यांग नागरिकों को ट्राई-साइकिल व कृत्रिम अंग तथा कानों की मशीन वितरित करने के लिए 5 लाख रुपये दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक जो भी विकास कार्य करवाए गए है संबंधित अधिकारी उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) शीघ्र जमा करें ताकि आगे अन्य विकास कार्य किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी हरियाणा सरकार की सभी नीतियों व योजनाएं को अमल में लाने के सारे उपाय करें ताकि आमजन को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके उसके लिए जो भी मदद चाहिए उसके लिए हम तैयार हैं।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD