Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को समर्पित चौथी नगर कीर्तन यात्रा का साढौरा से हुआ भव्य शुभारंभ

नायब सिंह सैनी ने अरदास के साथ श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप-त्याग का संदेश जन-जन तक ले जाने का किया आह्वान

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

यमुनानगर , 18 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 10:05 IST

‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के पावन अवसर पर हरियाणा के यमुनानगर जिले के सढौरा से चौथी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा ड्योढी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप-त्याग का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान  किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक कोटे से गुरुद्वारा ड्योढी साहिब को 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं की तप-त्याग का संदेश और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को भव्य स्तर पर मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया जिसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियां इस प्रेरणादायक इतिहास से सीख ले सकें। श्री गुरु तेग बहादुर जी को पूरे विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम महानायक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साढौरा की पावन भूमि से आरंभ की गई यह चौथी नगर कीर्तन यात्रा, गुरु जी के तप, त्याग, विचार और धर्म रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चार पवित्र नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं जो हरियाणा के सभी जिलों से गुजरेंगी। इन यात्राओं का समापन 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। अगले दिन, 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में महा समागम का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने साध-संगत से निवेदन किया कि वे परिवार सहित कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर पहुँचकर इस ऐतिहासिक महा समागम का हिस्सा बनें।

मोदी सरकार ने साकार किया करतारपुर कॉरिडोर का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को पवित्र गुरु घर के दर्शन करने और अरदास का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हरियाणा सरकार भी गुरुओं और महापुरुषों की परंपरा, शिक्षा और त्याग को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इसी कड़ी में राज्य सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती को बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया और अब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को भी अत्यंत भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से एक चेयर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि नई पीढ़ियाँ गुरु जी के जीवन, दर्शन और बलिदान पर शोध कर सकें।

पंचकूला से पोंटा साहिब तक की सड़क का नाम श्री गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर रखा गया है। इसी प्रकार, कुरुक्षत्र से लोहगढ़ साहिब सड़क का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर रखा गया है। सिरसा स्थित गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब को 70 कनाल भूमि निशुल्क प्रदान की गई है।

लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं के बलिदान और मानवता के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इन पावन प्रेरणाओं से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस को परिवर्तन का अवसर बताते हुए कहा कि आज आरंभ की गई चौथी यात्रा जैसे-जैसे प्रदेश के विभिन्न जिलों से आगे बढ़ेगी, यह हर स्थान, हर नगर और हर गांव में गुरु जी के सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमारी आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा प्रदान करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने भी साध-संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे गुरुओं ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जो महान बलिदान दिया, हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और देश के लिए योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा, ओएसडी डॉ प्रभलीन सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा , पूर्व मंत्री कृष्णपाल,  पूर्व विधायक बलवंत सिंह, बिशन लाल सैनी, बंतो कटारिया,  सुमन बहमनी, शालिनी शर्मा, रमेश कुमार ठसका, इंदरजीत सिंह ढिल्लों, कुलविंदर सिंह, इकबाल सिंह भाटिया,  सरदार गुलाब सिंह, बीबी करतार कौर सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD