Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

BBMB में 3000+ सरकारी नौकरियाँ अब सिर्फ पंजाब के लिए

युवाओं को मिला उनका हक, ,मान सरकार ने अलग कैडर बनाकर लौटाया पंजाब का खोया हुआ हिस्सा

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Cabinet Decision Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 09:35 IST

पंजाब सरकार ने एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसने न सिर्फ प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर खोले हैं, बल्कि पंजाब के अधिकारों को मजबूत तरीके से स्थापित भी किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के लिए एक अलग कैडर बनाने को औपचारिक मंज़ूरी दे दी गई।यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब लंबे समय से BBMB में पंजाब के हिस्से की सीटें खाली पड़ी थीं और उन पर अन्य राज्यों के कर्मचारियों की नियुक्ति हो रही थी,जिसके चलते पंजाब के युवाओं में भारी निराशा और नाराज़गी थी। 

बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को बताया कि अब तक पंजाब के कर्मचारी BBMB में डेप्यूटेशन पर भेजे जाते थे, लेकिन कई बार उनके आदेश रद्द हो जाते थे और उनकी जगह बाहर के कर्मचारियों को ले लिया जाता था। इससे न सिर्फ पंजाब के अधिकार प्रभावित होते थे, बल्कि युवाओं को मिलने वाली सरकारी नौकरियाँ भी लगातार कम हो रही थीं। 

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अब जब एक अलग कैडर बनाया जा रहा है, तो BBMB में पंजाब के हिस्से की सभी सीटों पर सिर्फ पंजाब के युवा ही नियुक्त किए जाएंगे, जिससे यह पक्का हो जाएगा कि 3,000 से ज़्यादा सरकारी नौकरियां सिर्फ पंजाब के बेटों-बेटियों को मिलेंगी।सरकार के अनुसार, BBMB में पंजाब के हिस्से के कुल 3,165 पद वर्षों से खाली पड़े हैं। इनमें PSPCL, जल संसाधन, और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बड़ी संख्या में पद शामिल हैं। 

इन पदों को अब पंजाब सरकार स्वयं भरेगी, जिससे हजारों युवाओं को स्थायी सरकारी रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने BBMB में 2,458 नए पद बनाने की भी मंज़ूरी दी है, जो विभिन्न परियोजनाओं, पावर हाउसों और विभागों के लिए होंगे। यह फैसला पंजाब में रोजगार और प्रशासनिक मजबूती, दोनों स्तरों पर एक बड़ा बदलाव लाने वाला है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पंजाब सरकार और BBMB अधिकारियों के बीच लंबे समय से कई मुद्दों पर टकराव रहा है। इन टकरावों में हरियाणा के साथ पानी के बंटवारे का मामला, BBMB क्लास-I कर्मियों का डेटा साझा करना, भाखड़ा और नंगल बांधों के लिए CISF कर्मियों की नियुक्ति संबंधी विवाद, और हाल ही में हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान को स्थायी सदस्यता दिए जाने का मुद्दा शामिल है। पंजाब सरकार ने इन फैसलों को पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 का उल्लंघन बताया था।

केंद्र ने राज्य सरकार को खाली पदों को भरने के लिए लिखा था, लेकिन पंजाब सरकार ने तर्क दिया था कि BBMB में भर्ती प्रणाली अलग होने के कारण इन पदों को पंजाब के वित्तीय कैडर में भरना संभव नहीं था।ऐसे में, अलग कैडर बनाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने एक दमदार संदेश दिया है कि वह अपने हक़ के सवाल पर न झुकेगी और न पीछे हटेगी। यह फैसला सीधे तौर पर यह विश्वास दिलाता है कि भगवंत मान की सरकार ही वह एकमात्र ताकत है जो 'पंजाब का पानी और पंजाब की नौकरी' जैसे संवेदनशील मुद्दों पर मजबूती से लड़ रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस फैसले को पंजाब के गौरव और युवाओं के भविष्य से जुड़ा फैसला बताते हुए कहा कि यह सरकार पंजाबियों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि अब BBMB में पंजाब के हिस्से की एक भी सीट दूसरे राज्यों को नहीं दी जाएगी। पंजाब के युवाओं को अब वह अवसर मिलेगा जिसके वे हकदार हैं।

यह कदम न सिर्फ रोजगार पैदा करेगा, बल्कि उन हजारों परिवारों में उम्मीद जगाएगा जो वर्षों से सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे थे। पंजाब सरकार का यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि वर्तमान सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें ज़मीनी स्तर पर लागू भी करती है। BBMB में अलग कैडर बनाना पंजाब के अधिकारों की रक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Cabinet Decision Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD