Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

नायब सिंह सैनी ने नारनौल सैनी सभा को 51 लाख रूपए देने की घोषणा की

नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव की सभी मांगों को किया मंजूर

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Mahipal Dhanda, Ranbir Gangwa, Mohan Lal Badoli, Arti Singh Rao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारनौल , 16 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 12:15 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में आयोजित महाराजा शूर सैनी राज्य स्तरीय समारोह में नारनौल के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने  समारोह में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 27 मांगे रखीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने तत्काल अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी।

मुख्यमंत्री ने नारनौल की सैनी सभा को 51 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व सांसद धर्मबीर सिंह ने भी 11-11 लाख रुपए सैनी सभा नारनौल को देने की घोषणा की।

महाराजा शूर सैनी समारोह को संबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नारनौल विधानसभा के विधायक ओमप्रकाश यादव द्वारा रखी गई सभी मांगों को स्वीकृत करते हुए नारनौल डिस्ट्रीब्यूटरी की री मॉडलिंग के लिए 10 करोड़ रूपए, नांगलकाठा, चिंडालिया, डोहरकलां, अमरपुर जोरासी में स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए जल भंडारण का टैंक बनवाने के लिए 8 करोड रुपए, कृष्णावती नदी के लिए आरसीसी पाइपलाइन व शोभासागर तालाब में माइनर से पानी पहुंचाने, गांव टहला व मुकुंदपुरा के पहाड़ी क्षेत्र के बाढ़ के पानी के ड्रेन की रीमॉडलिंग करवाने, नारनौल विधानसभा के गांव कुतुबपुर, मंडलाना, पटिकरा, लहरोदा, गेहली, नांगतिहाड़ी, गुवानी, सेवा, कांवी और सिहमा में सिंचाई नहरी पुल के निर्माण, गांव बाजाड़ और गनियार में भूमि जल स्तर के लिए तालाबों के निर्माण, कैनाल कॉलोनी के आवासों के निर्माण व सीवरेज सिस्टम का निर्माण,  हुडा सेक्टर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए, नारनौल में आईटीआई भवन का निर्माण, राजकीय कॉलेज के 12 कमरों का टीचिंग ब्लॉक, महिला आईटीआई के भवन की मरम्मत करवाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जयंती समारोह में नारनौल  राजकीय महिला कॉलेज की चार दिवारी का निर्माण करवाने, राजकीय पी जी कॉलेज की 6 एकड़ भूमि में स्टेडियम बनाए जाने, नारनौल की ढाणी बटोटा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाने, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का सब डिविजनल कार्यालय भवन का निर्माण व नया सीपी 2 सब डिवीजन स्थापित करने की घोषणा की। 

उन्होंने नारनौल में  बिजली की पुरानी तारों को बदलने व पोल को उचित दूरी पर लगवाने, नगर परिषद नारनौल में पुराने नाले को कवर करने के लिए 7 करोड़ रुपए देने की घोषणा, शहर की लालपहाड़ी व ईदगाह कालोनी के  डिस्पोजल को नया बनवाने, 25 किलोमीटर की नई सीवरेज लाइन व तीन किलोमीटर पुरानी सीवरेज लाइन बदले जाने की घोषणा की। रेवाड़ी रोड़ पर स्थित एसटीपी की  रिपेयर करवाने, सिहमा, रामपुरा, बरकोडा और कुतुबपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए जलघर बनवाने, कोजिंडा, नसीबपुर व पटीकरा में नए जलघर बनाने की सीएम ने घोषणा की। 

उन्होंने शहर की 11 कालोनियों में जलापूर्ति की नई पाइपलाइन डलवाने, पीडब्ल्यूडी की 95 किलोमीटर की 36 सडक़ों की मरम्मत करवाने और शहर की 13 अवैध कॉलोनियों को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने च्यवन ऋषि मेडिकल कालेज तक फोरलेन का निर्माण व कॉलेज में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम शहीद राव तुलाराम के नाम पर रखने की घोषणा की।  

मुख्यमंत्री ने खेत खलिहान के 25 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने, नारनौल के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि  सैनी सभा द्वारा रखी गई सभी 7 मांगो की फिजिबिलिटी चेक करके उन्हें मंजूरी दी जाएगी।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mahipal Dhanda , Ranbir Gangwa , Mohan Lal Badoli , Arti Singh Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD