Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया - श्रुति चौधरी

संस्कारों की कुंजी हैं बुजुर्ग- श्रुति चौधरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा खरकड़ी , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 17, 2025, 16:30 IST

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि हमें हमेशा बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। बुजुर्ग संस्कारों की कुंजी होते हैं। बुजुर्गों से ही हमारे अंदर संस्कार आते हैं। बुजुर्गों के पास जीवन का बहुत लंबा अनुभव होता है, जिससे हमें मार्गदर्शन मिलता है। 

श्रीमती श्रुति चौधरी तोशाम विधानसभा क्षेत्र के गांव राजपुरा खरकड़ी में सजग भारत चौरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना दिवस एवं चौधरी सुरेंद्र सिंह के जन्म दिवस पर सजग भारत वृद्ध आश्रम का शिलान्यास करने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहीं थी। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने कहा कि बुजुर्ग हमारे जीवन में रोशनी लाने का काम करते हैं। 

युवाओं को प्रतिदिन बुजुर्गों के पास बैठकर उनके जीवन से अनुभव लेना चाहिए। इससे बुजुर्गों का मन भी प्रसन्न होगा। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 560 से अधिक रियासतों को समाप्त करके भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। देश की एकता और अखंडता उनके लिए सर्वोपरि थी। 

उन्होंने कहा कि युवाओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होना चाहिए और सरदार पटेल से विचारों से प्रेरणा लेना चाहिए। आज युवाओं की वजह से ही भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है। भारत का युवा सबसे अधिक प्रतिभावान है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है कि देश का हर युवा उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों के जीवन संघर्ष के बारे में जाने, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान किया है। इसी के चलते पूरे देशभर में एकता पदयात्रा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD