Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

‘‘मैंने आजतक कोई इच्छा नहीं रखी और आजतक मैंने कुछ मांगा भी नही है’’- अनिल विज

‘‘जब भी चुनाव होते हैं तो विधायक मंत्रीपद और विभाग लेने के लिए दिल्ली जाते हैं, मैं आजतक कभी इस तरह दिल्ली नहीं गया’’- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 17:06 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मैंने आजतक कोई इच्छा नहीं रखी और आजतक मैंने कुछ मांगा भी नही है। जब भी चुनाव होते हैं तो सारे विधायक दिल्ली जाते हैं, मैं आजतक कभी इस तरह दिल्ली नहीं गया। कोई मंत्रीपद लेने के लिए जाते है तो कोई विभाग लेने के लिए जाते है। परंतु मैं आजतक कभी नहीं गया। जब मुख्यमंत्री का तय हो रहा होता है तब भी मैं अंबाला कैण्ट में था’’।

श्री विज ने यह बात आज कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कही।

मैं जिस पार्टी का सदस्य हूं उस पार्टी में सिखाया जाता है कि ‘डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ - विज

उन्होंने कहा कि ‘‘जब मीडिया के कुछ बंधूओं ने आकर पूछा कि सारे लोग दिल्ली गए हुए हैं क्योंकि मैं 2014 में सीनियरमोस्ट था और अब भी सीनियरमोस्ट हूं लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा। क्योंकि मैं जिस पार्टी का सदस्य हूं उस पार्टी ने यही सिखाया है कि ‘डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’। जब हम बच्चे थे ये उस पार्टी में सिखाया गया है, हमारे दिमाग में तब से छप गया था अब वो मिटाया नहीं जा सकता और हम उसी नीति पर चल रहे हैं’’।

‘‘बिहार की जागरूक जनता ने जंगलराज को जड से उखाड कर फेंक दिया’’- विज

बिहार चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘बिहार की जागरूक जनता ने जंगलराज को जड से उखाड कर फेंक दिया है और कटटा राज का भी बिहार की जनता ने जवाब दे दिया है। ये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास की जीत है। 

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जो आज की राजनीति के चाणक्य है, उनकी नीति से यह नतीजा है। ये नीतिश कुमार की साफ छवि, उनके काम का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ये सब पूरे हिन्दूस्तान को अपने ध्यान में रखना चाहिए’’।

‘‘राहुल गांधी की हैसियत सबके सामने आ गई, क्योंकि उनके पास अच्छा कहने के लिए कुछ नही’’- विज

विपक्ष के नेता राहुल गांधी की पार्टी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘राहुल गांधी की हैसियत सबके सामने आ गई है। वे केवल झूठ, फ्रॉड और गलत बातों के सहारे राजनीति करते है। उसको लोग पंसद नहीं करते और उनके पास अच्छा कहने के लिए कुछ भी नहीं है। 

श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर शोर मचाते हैं इसलिए वे उनसे पूछना चाहते हैं कि कहीं पर किसी की दो या तीन बार वोट बन गई, जिसे वे दिखाते भी हैं, लेकिन सवाल यह है कि यह वोट किसको पडी है क्योंकि फायदा व नुकसान तभी पता चलेगा। उस संबंध में राहुल गांधी जी ने आजतक नहीं बताया, और न ही आजतक कोई शिकायत दी है, तथा न ही लिखकर दिया है।

इसके अलावा, चुनाव आयोग ने हर पार्टी को अपना पोलिंग एजेंट बैठाने का अधिकार दिया है। अगर ब्राजील की एक महिला ने बहुत सी वोटें डाल दी, तो उस समय कांग्रेस के पोलिंग एजेंट ने एतराज क्यों नहीं किया और कांग्रेस ने अपने पोलिंग एजेंट के खिलाफ क्या कार्यवाही की।

राहुल गांधी को राजनीति नहीं करनी चाहिए और मछलियां पकडने का काम करना चाहिए - विज

इसी प्रकार, एक उदाहरण देते हुए श्री विज ने कहा कि अभी अंबाला जिला के मुलाना में भी एक महिला की 232 वोट बनी हुई मिली, जबकि मुलाना से विधायक और सांसद कांग्रेस का जीता हुआ है इसका मतलब ये सब फ्रॉड कांग्रेस कर रही हैं। इसका सारा लाभ कांग्रेस ले रही है और राहुल गांधी झूठ बोलते हैं। 

लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है लेकिन बिहार की जनता ने राहुल गांधी को जवाब दे दिया है और वोट चोरी की पदयात्रा का पूरा जवाब दिया गया है और कांग्रेस को बिल्कुल उखाड कर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति नहीं करनी चाहिए और तालाब में छलांग मारकर मछलियां पकडने का काम करना चाहिए।

‘‘मैंने हर मामले पर इंसाफ देने की कोशिश की’’- विज

कैथल में आयोजित कष्ट निवारण समिति के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने हर मामले पर इंसाफ देने की कोशिश की है, क्योंकि सरकार ने कष्ट निवारण समितियां बनाई हुई है और इन समितियों की बैठक में मामले रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक में एजेंडा के अनुसार शिकायतों को रखा जाता है। 

इसके अलावा, अन्य शिकायतों के प्रार्थना पत्र उनके द्वारा लिए जाते हैं और जिला प्रशासन को निर्देश दिए जाते हैं कि अमुक शिकायतकर्ता की शिाकायत पर कार्यवाही संबंधित विभाग को भेजकर कर दी जाए और शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए।

सीबीआई की जांच के लिए हत्या का एक मामला सरकार को भेजा जाएगा- विज

कष्ट निवारण समिति की बैठक में आई शिकायतों के बारे में उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव तक बात की गई है और बताया कि एक हत्या के मामले में पुलिस जांच नहीं कर पाई है यह मृत्यु कैसे हुई है। इस हत्या के पीछे परिवार वालों ने 5 से 6 लोगों के नाम भी दिए हैं कि ये लोग इस हत्या में शामिल हो सकते है, और इन लोगों से भी पुलिस सच नहीं निकलवा सकी है। 

जबकि एक व्यक्ति इनमें से विदेश भाग गया क्योंकि हो सकता है कि उसको सारी बात मालूम हो। पुलिस ने उसको भी लाने की कोशिश की है और उसके सम्मन जारी किए है परंतु पुलिस इसमें कुछ भी परिणामस्वरूप नहीं कर पा रही है, तो मैंने सोचा है कि इस मामले को अब सीबीआई को देना बनता है इसलिए सीबीआई को भेजने हेतू इस मामले को सरकार को भेजा जा रहा है।

 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD