Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

सरकारी अस्पतालों में दवा और चिकित्सा की समस्त सुविधाएं उपलब्ध : आरती सिंह राव

आरती सिंह राव ने कहा- धारूहेड़ा में सीएचसी को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Arti Singh Rao, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 16:31 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दवा और चिकित्सा की संपूर्ण सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही है। हरियाणा सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। 

रेवाड़ी जिला के कस्बा धारूहेड़ा में जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गुरुवार को रेवाड़ी जिला के क़स्बा धारूहेड़ा में कुछ स्थानों पर "चाय पर चर्चा" कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 

स्वास्थ्य मंत्री ने रेवाड़ी जिला के गांव बगथला में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर बावल से विधायक डा. कृष्ण कुमार मौजूद रहे।  आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। 

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी स्तरों पर आवश्यक संसाधनों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समान स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। 

यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कोई कमी न रहे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद कर स्थापित करवाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री  ने कहा कि हरियाणा के स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। 

सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अधिक सुविधाओं के साथ और बेहतर बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। धारूहेड़ा में भी नए सीएचसी की मंजूरी मिल गई है, जिसका जल्द निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। 

सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत कार्य कर रही है। स्वास्थ्य के साथ-साथ सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवा रही है। रेवाड़ी जिला में भी प्राथमिकता से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से बातचीत कर कुशलक्षेम भी जाना और उनके द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

 

 

Tags: Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD