Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ज़हरीली खांसी की दवाई पर सतर्क हुआ हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दिए कड़े निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 17:05 IST

सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) द्वारा खांसी की दवाई  "प्लानोकूफ डी सीरप (Planokuf D Syrup)" में ज़हरीला रसायन डायथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) पाए जाने के बाद हरियाणा में दवा सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। इस गंभीर मामले पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रदेश में सख़्त मॉनिटरिंग और क्वॉलिटी चेक के निर्देश दिए हैं।

सीडीएससीओ (CDSCO)  की रिपोर्ट के अनुसार, दवाई के एक बैच (No. R25053101) में डीईजी (DEG) की मात्रा 0.35% पाई गई है, जबकि मानक सीमा 0.1% से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीईजी एक अत्यंत विषैला रसायन है, जो शरीर में ज़हर फैलाने, किडनी फेल होने, तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने तथा मृत्यु तक का कारण बन सकता है, विशेष रूप से बच्चों में इसका खतरा अधिक है।

रिपोर्ट मिलते ही हरियाणा के राज्य दवा नियंत्रक (State Drugs Controller) डॉ ललित कुमार गोयल ने सभी ड्रग कंट्रोल ऑफिसरों को अत्यंत आवश्यक ( Most Urgent) अलर्ट जारी किया। आदेश में निर्देश दिए गए कि संबंधित बैच की तत्काल सैम्पलिंग, जांच और स्टॉक मिलने पर उसकी ज़ब्ती सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य में किसी भी नागरिक की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध दवाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सप्लाई चैन पर पूरी निगरानी रखी जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि राज्य में दवाइयों की गुणवत्ता पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाए और किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

राज्य दवा नियंत्रक डॉ ललित कुमार गोयल ने  बताया कि सभी ऐलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवा निर्माण इकाइयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिस रसायन प्रोपिलीन ग्लाइकॉल (PG) का उपयोग सिरप सहित कई तरल दवाइयों में होता है, उसका हर बैच प्रयोग से पहले गैस क्रोमैटोग्राफी टेस्ट (Gas Chromatography Test) से जांचना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस वाले व्यापारियों से प्रोपिलीन ग्लाइकॉल खरीदने पर प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी दवा के निर्माण से पहले परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य होगी। उन्होंने तैयार दवाइयों के कण्ट्रोल सैंपल  (control sample की समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि यदि किसी संग्रहित नियंत्रण नमूनों (retained sample) में भी डीईजी /ईजी मिलता है, तो उत्पाद का तुरंत रिकॉल करना होगा।

क्यों ज़रूरी है यह सतर्कता?

हाल के वर्षों में डीईजी  जैसे रसायन की मिलावट से देश में कई गंभीर घटनाएँ सामने आई हैं। इस प्रकार की अशुद्धि जानलेवा साबित हो सकती है। इसीलिए हरियाणा सरकार अब दवा सुरक्षा पर कठोर एवं चरणबद्ध नीति लागू कर रही है। संदिग्ध सिरप की पहचान के बाद सीडीएससीओ (CDSCO) और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि प्रदेश में दवाइयों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशों के बाद हरियाणा अब देश में दवा गुणवत्ता निगरानी को लेकर अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

 

Tags: Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD