Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत : नायब सिंह सैनी

चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में बनेगी श्री गुरु तेग बहादुर की अध्ययन पीठ

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 13:39 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने 17वीं शताब्दी में अन्याय, अत्याचार और दमन के विरुद्ध जो त्याग और बलिदान दिया, वह न केवल सिख इतिहास बल्कि पूरी मानव सभ्यता का सबसे ऊँचा आदर्श है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित “श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और दर्शन” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई गुरुओं के जीवन पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उनसे प्रेरणा लेते हुए चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर अध्ययन पीठ स्थापित की जाएगी, जहाँ विद्यार्थी उनके जीवन और दर्शन पर अनुसंधान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 1 नवंबर से कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं, जो 25 नवंबर तक चलेंगे। 

मुख्य समारोह कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार पवित्र यात्राएँ निकाली जाएंगी, जिनमें से पहली पवित्र यात्रा का शुभारंभ आज सिरसा जिले के रोड़ी से किया गया है। मुख्यमंत्री ने देशभर से आए संतों, विद्वानों और शोधकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे महापुरुष के जीवन और संदेश पर मनन कर रहे हैं, जिन्होंने यह सिखाया कि धर्म केवल अपना धर्म बचाने का नाम नहीं, बल्कि पूरे विश्व के नैतिक विवेक को बचाने का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब मानवता तकनीकी युग में प्रवेश कर चुकी है, तब भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्श भारत को दिशा दे रहे हैं। 21वीं सदी में भारत की असली शक्ति तकनीक नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक दृढ़ता और साहस में निहित है।उन्होंने कहा कि जब युवाओं के सामने अति-प्रतिस्पर्धा, मानसिक दबाव और तुलना की संस्कृति जैसी चुनौतियाँ हों, तब श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके चारों शहीद शिष्य नई पीढ़ी के लिए प्रकाशस्तंभ का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत गुरु महाराज जी की शिक्षाओं के अनुरूप मानवता के मार्गदर्शन का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत आज “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है, जो गुरु परंपरा की भावना का ही विस्तार है।

हरियाणा सरकार सिख विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सिख इतिहास और विरासत को संरक्षित एवं प्रचारित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 1984 के दंगों में अपने परिजनों को खो चुके हरियाणा के 121 सिख परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। 

दिसंबर 2022 में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की स्थापना कर लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया, जिससे सिख समुदाय को स्वायत्तता मिली है।उन्होंने कहा कि सिरसा स्थित गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब को 70 कनाल भूमि स्थानांतरित की गई है।

उन्होंने बताया कि यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम “हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी” के नाम पर रखा गया है।असंध कॉलेज का नाम “बाबा फतेह सिंह जी कॉलेज” रखा गया है।लखनौर साहिब में “माता गुजरी वी.एल.डी.ए. कॉलेज” स्थापित किया गया है।

यमुनानगर के लौहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का शिलान्यास किया गया है। तीर्थ यात्रियों को श्री हजूर साहिब, श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुंड साहिब और श्री पटना साहिब जैसे ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा हेतु वित्तीय सहायता देने के लिए “स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना” शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सिख विरासत और गुरुओं के ऐतिहासिक स्थलों को जो मान-सम्मान मिला है, वह हमारी राष्ट्रनीति का हिस्सा है।श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती से लेकर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें स्मृति वर्ष तक भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गुरु साहिब की शिक्षाओं को केवल स्मरण नहीं, बल्कि जीवन में धारण करना चाहिए।उन्होंने कामना की कि गुरु साहिब की कृपा से समूची मानवता के जीवन में शांति, सौहार्द और आध्यात्मिक शक्ति का संचार हो।इस अवसर पर चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह, श्री राज नेहरू, प्रो. जगदीप सिंह, प्रो. कुलदीप सिंह अग्निहोत्री सहित अनेक विद्वान और गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD