Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

श्री गुरु तेग बहादुर जी पूरे विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम महानायक : नायब सिंह सैनी

सिरसा के रोड़ी से शुरू हुई ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष की पवित्र यात्रा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 13:37 IST

‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर पवित्र यात्रा का शुभारंभ शनिवार को सिरसा के रोड़ी की पावन भूमि से किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में गुरुसर रोड़ी साहिब गुरुद्वारा में अरदास का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पवित्र गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास करते हुए प्रदेश की सुख—समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी केवल सिखों अथवा भारत के ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम महानायक हैं। यह यात्रा गुरु जी के तप, त्याग, विचार और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का एक व्यापक महाअभियान है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश में चार पवित्र यात्राएं निकाली जाएंगी। ये यात्राएं पूरे हरियाणा को कवर करेंगी और 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में इनका समापन होगा। उसी दिन वहां सर्व धर्म सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। 

अगले दिन 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में महासमागम का आयोजन होगा। इसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का हरियाणा की पावन धरा से का गहरा सम्बन्ध रहा है। 1665 में सिख धर्म के मुख्यालय को धमतान, परगना जींद, बांगर देश (अब हरियाणा) में स्थानांतरित किया था। 

इस निर्णय का कारण यह था कि इस क्षेत्र को सीधे दक्षिण में लोहगढ़ से जोड़ा गया था। इसी तरह 1665 में, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने बांगर देस से लोहगढ़ की यात्रा  की। वे जींद, कैथल, चीका, कराह, सियाना सईदा और फिर पिहोवा गए, जहां उन्होंने सिख संगत से मुलाकात की। 

इसके बाद फिर गुरु साहिब जिला कुरुक्षेत्र के गाँव बारना रवाना हुए, जहाँ मनसद भाई सुधा ने उनका अभिवादन किया। इसी तरह थानेसर,  लाडवा, यमुनानगर क्षेत्र में भी उनका जाना हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणावासियों का सौभाग्य है कि यहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के पावन चरण कई बार पड़े। उन्होंने यहां अनेक बार अपने प्रवास के दौरान संगत को दिव्य ज्ञान दिया और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया। 

जहां-जहां वे पधारे वहां उनकी याद को सदैव बनाए रखने के लिए गुरुघर स्थापित हैं जो सदियों से उनकी शिक्षाओं की ज्योति का प्रकाश फैला रहे हैं। ये 30 से भी अधिक स्थान अब पावन तीर्थ बन गए हैं और साल भर संगतें उन गुरूघरों में जाकर अपने जीवन को संवार रही हैं।

युवाओं के लिए  प्रेरणादायक अवसर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं के लिए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी वर्ष इसलिए भी अहम है क्योंकि इसके जरिए युवाओं को बताना है कि वर्तमान भारत की नींव अनेक बलिदानों, तप और त्याग से मजबूत बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार भारत की आध्यात्मिक यात्रा और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। 

इसी के तहत पिछले 11 वर्षों में सिख विरासत, महापुरुषों, गुरुगद्दियों, ऐतिहासिक स्थलों को जो महत्व मिला है, वह हमारी राष्ट्र नीति का हिस्सा है। श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती से लेकर आज श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी के 350वें स्मृति वर्ष तक भारत गति से आगे बढ़ रहा है।

सरकार द्वारा किये गए कार्यो का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1984 में हुए दंगों में जिन सिख परिवारों ने अपनों को खोया था,  सरकार ने हरियाणा के ऐसे 121 परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2022 में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की स्थापना की गई। 

इससे सिखों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया। इससे हरियाणा में सिख समुदाय को स्वायत्तता मिली है। यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर सिंह के नाम पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असंध के कॉलेज का नाम सरबंसदानी श्री गुरु गोबिन्द सिंह के छोटे बेटे बाबा फतेह सिंह के नाम पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनौर साहिब में माता गुजरी के नाम से वी.एल.डी.ए. कॉलेज स्थापित किया गया है। साथ ही 27 अक्तूबर को ही लौहगढ़, यमुनानगर में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का शिलान्यास भी किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री हजूर साहिब, श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ शुरू की गई है।

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश झींडा, जत्थेदार श्री बलजीत सिंह दादूवाल, सरदार कुलदीप सिंह रोड़ी, सरदार अंग्रेज सिंह,  श्री जगदीश सिंह चौपड़ा, सरदार चरणजीत सिंह रोडी, सरदार दर्शन सिंह सरपंच, श्री सहजेंद्र सिंह, श्री जरनैल सिंह, श्री मेजर सिंह, श्री राजेंद्र सिंह देसुजोधा भी मौजूद थे।

 

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD