Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नौवें पातशाह जी का 350वां शहीदी दिवस : श्री गुरु त़ेग बहादुर जी को समर्पित लाइट एंड साउंड शो ने संगतों को मंत्रमुग्ध किया

गुरु साहिब की बेमिसाल कुर्बानी और महान दर्शन पर डाला प्रकाश

Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi, Batala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Lal Chand Kataruchak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 11:58 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नौवें पातशाह श्री गुरु त़ेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में शनिवार को बटाला, फरीदकोट, फाज़िल्का और होशियारपुर में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थिति दर्ज कराई।

एक प्रवक्ता ने बताया कि आईटीआई बटाला में आयोजित लाइट एंड साउंड शो में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शिरकत की। फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शो में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बड़ी संख्या में संगत के साथ शामिल हुए। इसी प्रकार फाज़िल्का के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम और होशियारपुर के मल्टीपरपज़ आउटडोर स्टेडियम, लाजवंती में आयोजित लाइट एंड साउंड शो में जिले के विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संगत के साथ भाग लिया। 

इन लाइट एंड साउंड शोज़ में आधुनिक लेज़र लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से गुरु त़ेग बहादुर जी के संपूर्ण जीवन, दर्शन और धर्म की रक्षा के लिए दी गई उनकी महान कुर्बानी को प्रदर्शित किया गया। संगत ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रयास से वर्तमान पीढ़ी को गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। इससे पहले, 4 नवंबर को पटियाला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पठानकोट में आयोजित शो भी बेहद सफल रहे।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा यह लाइट एंड साउंड शो अगले चरण में 11 नवंबर, सोमवार को अमृतसर, फिरोज़पुर, संगरूर और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में आयोजित किए जाएंगे।

 

Tags: Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi , Batala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Lal Chand Kataruchak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD