Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

रेखा गुप्‍ता की पंजाब की जनता से अपील, भाजपा को वोट कर भ्रष्टाचारियों को हटाने का बेहतर अवसर

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 10:26 IST

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने पंजाब की जनता से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की है। इस दौरान उन्‍होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि बेहतरीन अवसर है पंजाब से इन भ्रष्टाचारियों को हटाने का। भाजपा को वोट दीजिए और तरनतारन की पावन भूमि से ही पूरे पंजाब में विकास और सुशासन वाली सरकार लाने का आह्वान कीजिए। 

सीएम रेखा गुप्‍ता ने पंजाब की जनता से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कमल पर वोट दीजिए, पंजाब को बचाइए। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर शनिवार को एक पोस्‍ट में लिखा, "सत श्री अकाल। तरनतारन, आपके पास एक बेहतरीन अवसर है पंजाब से इन भ्रष्टाचारियों को हटाने का। 

भाजपा को वोट दीजिए और तरनतारन की पावन भूमि से ही पूरे पंजाब में विकास और सुशासन वाली सरकार लाने का आह्वान कीजिए। उन्होंने कहा कि आज जो पंजाब नशे, फिरौती, कब्जे और कर्ज में डूबा है, उसे बचाना हमारा धर्म है। जिन्होंने दिल्ली को लूटा, वही अब पंजाब की धरती पर बैठे हैं। 

शीशमहल बना रहे हैं, सरकारी जमीनें बेच रहे हैं, और जनता का खून-पसीना अपनी ऐशो-आराम में बहा रहे हैं। उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा, "पंजाब, जो देश का अन्नदाता है, आज अपने ही घर में परेशान है। क्यों? क्योंकि आप सरकार ने पंजाब को भ्रष्टाचार में डुबो दिया है। अब पंजाब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदार, स्थिर, और डबल इंजन सरकार की जरूरत है।

सीएम रेखा गुप्‍ता ने एक्स पोस्‍ट के जरिए पंजाब की जनता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट करने की अपील की और लिखा, "इस बार, गुरु साहब का नाम लेकर, कमल का बटन इतनी जोर से दबाइए कि पंजाब से नशा, भ्रष्टाचार और भय सब मिट जाए। कमल पर वोट दीजिए, पंजाब को बचाइए।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD