Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

राजद-कांग्रेस की सरकार आई, तो सिर्फ रंगदारी और कट्टा ही देखने को मिलेगा : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 16:29 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए राजद-कांग्रेस की सत्ता को 'रंगदारी' और 'कट्टा' करार दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक सभी महिला विरोधी हैं।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान ठाकुर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर राजद-कांग्रेस की सरकार आ गई, तो यहां सिर्फ रंगदारी और कट्टा ही देखने को मिलेगा। लेकिन बिहार की जनता कभी ऐसा नहीं होने देगी। जनता एनडीए के विकास के साथ खड़ी है।

बिहार चुनाव को लेकर ठाकुर ने कहा कि पूरे बिहार में एक ही आवाज गूंज रही है 'रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर एक बार एनडीए सरकार।' उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाया गया है और अगले पांच सालों में इसे दोगुना करने का लक्ष्य है।

ठाकुर ने कहा कि बिहार के हर गांव में सड़कें बन रही हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हो रहा है। अब नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपए ट्रांसफर करना भी शुरू कर दिया है। 

लेकिन, महागठबंधन के लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि महिलाओं का सम्मान किया जाए। भाजपा सांसद ने महागठबंधन के नेताओं द्वारा चुनाव आयोग से इस 10,000 रुपए के लाभ को रोकने की मांग का जिक्र करते हुए तंज कसा। 

उन्होंने कहा कि अपने शासन के दौरान महागठबंधन ने कुछ नहीं किया और महिलाओं को उनके अधिकार देने में पूरी तरह विफल रहा। महागठबंधन के लोग महिलाओं का सम्मान ही नहीं चाहते। लालू-तेजस्वी-राहुल सभी महिला विरोधी हैं, इसलिए ही वे 10 हजार रुपए को रोकने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस की सरकार में तो रंगदारी और कट्टा ही मिलने वाला है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD