Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आईएसए 8वीं सभा : फ्रांस के फराको ने भारत के साथ सह-अध्यक्षता की, वैश्विक प्रतिबद्धता मजबूत

Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 13:40 IST

जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयासों को गति देने वाली अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की 8वीं सभा नई दिल्ली के भारत मंडपम में जोर-शोर से चल रही है। फ्रांस के जलवायु वार्ता विशेष दूत बेनोइट फराको ने मंगलवार को भारत के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ सभा की सह-अध्यक्षता की। 

यह चार दिवसीय आयोजन (27-30 अक्टूबर) 124 देशों के प्रतिनिधियों और 40 से अधिक मंत्रियों को एक मंच पर लाया है, जिसका थीम 'वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' है। सभा में सौर ऊर्जा के परिनियोजन को तेज करने, उत्प्रेरक वित्तपोषण, नवाचार और कौशल विकास पर फोकस किया गया।

बेनोइट फराको ने प्रह्लाद जोशी से मुलाकात में सीओपी30 से पहले सौर ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देने और टिकाऊ ऊर्जा भविष्य के लिए भारत-फ्रांस के साझा संकल्प की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "आईएसए का कार्य सीधे सीओपी के निर्णयों के कार्यान्वयन में योगदान देता है। 

दस साल पहले पेरिस समझौते में हमने वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा था। उसी समय आईएसए की शुरुआत हुई, क्योंकि भारत, फ्रांस और साझेदारों को ऐसे उपकरणों की जरूरत महसूस हुई। हम ब्राजील में होने वाले सीओपी30 में आईएसए की सफलता का प्रदर्शन देखने को उत्सुक हैं।"

फ्रांस की फ्रैंकोफोनी, अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी एवं विदेश में फ्रांसीसी नागरिकों की राज्य मंत्री एलेनोर कैरोइट ने वीडियो संदेश में कहा, "फ्रांस आईएसए को अत्यधिक महत्व देता है। दस साल पहले भारत के साथ सह-अध्यक्षता का सम्मान मिला, जो हमारी दीर्घकालिक साझेदारी को दर्शाता है। 

यह सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने की प्रतिबद्धता है।" इस अवसर पर फ्रांस ने आईएसए की प्रमुख पहल 'अफ्रीका सौर सुविधा' को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की, जो अफ्रीकी देशों में सस्ती सौर ऊर्जा पहुंचाने पर केंद्रित है। सभा में किफायती और समावेशी सौर समाधानों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। 

आईएसए महानिदेशक आशीष खन्ना के साथ फराको ने उत्प्रेरक वित्तपोषण जुटाने और तकनीकी क्षमता निर्माण पर चर्चा की। फ्रांस सीओपी30 में स्वच्छ ऊर्जा पर सामूहिक महत्वाकांक्षा मजबूत करने का लक्ष्य रखता है। फराको ने काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) के सीईओ एवं सीओपी30 के दक्षिण एशिया विशेष दूत डॉ. अरुणाभ घोष से जलवायु अनुकूलन, शमन और पेरिस समझौते कार्यान्वयन पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर बात की।

 

Tags: Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD